मीरा भायंदर : पुलिस की कार्रवाई में 5.40 लाख का प्रतिबंधित गुटखा बरामद...
Mira Bhayander: Police action seizes banned gutkha worth Rs 5.40 lakh...
21 अगस्त को भायंदर के उत्तन परिसर में छापा मारकर 1,01,325 का प्रतिबंधित गुटका जब्त किया। उसी दिन नीलम नगर नाका, जनतानगर झोपड़पट्टी में छापा मारकर 7,615 मूल्य का गुटका जब्त किया गया। इसके अलावा पुलिस ने मीरारोड स्थित कृष्ण कुंज अपार्टमेंट परिसर में स्कूटर से 1,19,000 मूल्य का गुटका बरामद किए। मुंशी कंपाउंड इलाके में की गई छापेमारी में भी पुलिस ने सबसे बड़ी खेप पकड़ी। यहां से 3,12,165 मूल्य का प्रतिबंधित गुटका जब्त किया हैं इन सभी छापों में कुल 5,40,105 मूल्य का प्रतिबंधित गुटका जब्त किया गया हैं। इन चारों मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
भायंदर : मीरा भायंदर परिमंडल-1 के अंतर्गत पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर प्रतिबंधित गुटका की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस उप आयुक्त परिमंडल-1के राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई कर कुल 5,40,105 मूल्य के गुटके की खेप बरामद की हैं। इस दौरान चार अलग अलग मामलों में चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।