worth Rs 5.40 lakh
Mumbai 

मीरा भायंदर : पुलिस की कार्रवाई में 5.40 लाख का प्रतिबंधित गुटखा बरामद...

मीरा भायंदर : पुलिस की कार्रवाई में 5.40 लाख का प्रतिबंधित गुटखा बरामद... 21 अगस्त को भायंदर के उत्तन परिसर में छापा मारकर 1,01,325 का प्रतिबंधित गुटका जब्त किया। उसी दिन नीलम नगर नाका, जनतानगर झोपड़पट्टी में छापा मारकर 7,615 मूल्य का गुटका जब्त किया गया। इसके अलावा पुलिस ने मीरारोड स्थित कृष्ण कुंज अपार्टमेंट परिसर में स्कूटर से 1,19,000 मूल्य का गुटका बरामद किए। मुंशी कंपाउंड इलाके में की गई छापेमारी में भी पुलिस ने सबसे बड़ी खेप पकड़ी। यहां से 3,12,165 मूल्य का प्रतिबंधित गुटका जब्त किया हैं इन सभी छापों में कुल 5,40,105 मूल्य का प्रतिबंधित गुटका जब्त किया गया हैं। इन चारों मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
Read More...

Advertisement