मुंबई : फर्जी पुलिस उपनिरीक्षक बनकर की धोखाधड़ी !

Mumbai: Fraud by posing as fake police sub-inspector!

मुंबई : फर्जी पुलिस उपनिरीक्षक बनकर की धोखाधड़ी !

एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस उपनिरीक्षक बताकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मोहित कंबोज की बुलियन फर्म से कथित तौर पर 2.13 लाख रुपए के सोने के सिक्के लेकर फरार हो गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने खुद को उपनिरीक्षक सागर शिंदे बताया और दो सोने के सिक्कों का ऑर्डर दिया।

मुंबई : एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस उपनिरीक्षक बताकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मोहित कंबोज की बुलियन फर्म से कथित तौर पर 2.13 लाख रुपए के सोने के सिक्के लेकर फरार हो गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने खुद को उपनिरीक्षक सागर शिंदे बताया और दो सोने के सिक्कों का ऑर्डर दिया।

उसने दावा किया कि वह अपने वरिष्ठ अधिकारी को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ये सिक्के उपहार स्वरूप देना चाहता है। शिकायत के अनुसार आरोपी के अनुरोध पर कंपनी का एक प्रतिनिधि दक्षिण मुंबई के वी.पी. रोड इलाके में एक पुलिस चौकी के बाहर सोने का सिक्का देने गया था। आरोपी नहीं आया और उसने कहा कि उसके वरिष्ठ अधिकारी मुख्य पुलिस थाने आ गए हैं और वह सिक्के लेने नहीं आ सकता। इसके बजाय उसने एक व्यक्ति को सिक्के लेने के लिए भेज दिया। व्यक्ति ने पार्सल लेकर डिलीवरी बॉय को बताया कि भुगतान उसके वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिंदे द्वारा किया जाएगा।

Read More मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन