मुंबई: एक्ट्रेस रुचि गुर्जर समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mumbai: FIR filed against 6 people including actress Ruchi Gurjar

मुंबई: एक्ट्रेस रुचि गुर्जर समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रुचि गुर्जर ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में फिल्म मेकर करण सिंह चौहान के खिलाफ 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन, अब एक्ट्रेस रुचि गुर्जर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. अम्बोली पुलिस ने एक्ट्रेस रुचि गुर्जर समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. यह मुकदमा फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ के निर्माता मान लाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है.

मुंबई: रुचि गुर्जर ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में फिल्म मेकर करण सिंह चौहान के खिलाफ 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन, अब एक्ट्रेस रुचि गुर्जर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. अम्बोली पुलिस ने एक्ट्रेस रुचि गुर्जर समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. यह मुकदमा फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ के निर्माता मान लाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है.

 

Read More मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 

मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस रुचि गुर्जर समेत 6 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 189(1), 189(2), 190, 191(1), 329(3), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. रुचि गुर्जर पर आरोप है कि वह प्रीमियर शो के दौरान अपने प्राइवेट सुरक्षा गार्डों के साथ बिना अनुमति के सिनेमाघर में घुस गईं और जमकर हंगामा किया. एक्ट्रेस ने गाली-गलौज कर फिल्म के प्रदर्शन में बाधा डालने की कोशिश की. यह घटना 25 जुलाई को अंधेरी वेस्ट स्थित सिनेपोलिस सिनेमा में हुई, जहां रात 9 बजे फिल्म का प्रीमियर शो आयोजित था.

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ का हो रहा था प्रीमियर
शिकायतकर्ता मान लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ का निर्माण 2023 से चल रहा था और 25 जुलाई को इसकी आधिकारिक रिलीज होनी थी, लेकिन प्रीमियर शो से ठीक पहले रात करीब 8:40 बजे रुचि, चार महिलाओं और कुछ बॉडी गार्ड्स के साथ सिनेमा हॉल पहुंचीं और बिना किसी निमंत्रण या अनुमति के अंदर घुस गईं.

Read More मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी

रुचि गुज्जर पर आरोप
मान लाल सिंह ने वहां मौजूद लोगों के सामने जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा कि वह फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगी. उन्होंने निर्माता मान लाल सिंह को अपशब्द कहा और अपने पैसों की मांग करते हुए धमकियां भी दीं. जब वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो रुचि के बॉडी गार्ड्स ने धक्का-मुक्की की और खुद एक्ट्रेस ने चप्पल निकालकर मान सिंह पर हमला कर दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने एक प्लास्टिक की बोतल भी फेंकी.

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले