रायगढ़ जिले में रेवदंडा तट के पास देखी गई एक संदिग्ध नाव

A suspicious boat was seen near the Revdanda coast in Raigad district

रायगढ़ जिले में रेवदंडा तट के पास देखी गई एक संदिग्ध नाव

पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रेवदंडा तट के पास देखी गई एक संदिग्ध नाव, “संभवतः एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव” की तलाश तेज कर दी है, अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नाव को भारतीय नौसेना के रडार पर रविवार रात को रेवदंडा में कोरलाई तट से लगभग दो समुद्री मील दूर देखा गया था। 

रायगढ़ : पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रेवदंडा तट के पास देखी गई एक संदिग्ध नाव, “संभवतः एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव” की तलाश तेज कर दी है, अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नाव को भारतीय नौसेना के रडार पर रविवार रात को रेवदंडा में कोरलाई तट से लगभग दो समुद्री मील दूर देखा गया था। 

अधिकारी ने कहा कि यह “संभवतः एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव” थी, लेकिन नाव को रोके जाने के बाद पहचान और अन्य विवरण का पता लगाया जाएगा। एक अधिकारी ने पहले कहा था कि प्रथम दृष्टया नाव के रायगढ़ तट की ओर बहने का संदेह है। नाव देखे जाने के बाद रायगढ़ में तटरेखा के किनारे सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्होंने कहा कि अलर्ट के बाद, रायगढ़ पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, क्विक रिस्पॉन्स टीम, नौसेना और तटरक्षक बल के जवान रात में मौके पर पहुंचे और तलाशी शुरू की।

Read More महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ऐलान से पहले बड़ा फैसला... टोल टैक्स फ्री, रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा इस यूनिवर्सिटी का नाम

भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रात में नाव तक पहुंचने के प्रयास बाधित हुए। अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति पर नजर रखने के लिए तट पर पहुंच गई थीं। अधिकारी ने बताया कि दलाल ने खुद एक बजरे का इस्तेमाल कर नाव के पास पहुंचने की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और एहतियात के तौर पर जिले में पूरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नवंबर 2008 में, 10 भारी हथियारों से लैस आतंकवादी अंधेरे की आड़ में पाकिस्तान से मुंबई तट की ओर आए और राज्य की राजधानी में तीन दिनों तक उत्पात मचाया, जिसमें 166 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

Read More विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों में तैयारी तेज... बांद्रा वेस्ट में आशीष शेलार बनाम राजेश शर्मा के बीच होगा घमासान

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News