मुंबई : ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वॉय पर छेड़छाड़ का आरोप

Mumbai: Blinkit delivery boy accused of molestation

मुंबई : ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वॉय पर छेड़छाड़ का आरोप

मुंबई की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वॉय पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए वीडियो साझा किया है। महिला का दावा है कि ऑर्डर डिलीवर करते समय डिलीवरी एजेंट ने पार्सल देते हुए उसकी छाती को छुआ, जिसके बाद उसने तुरंत पार्सल अपने सामने रख लिया। वीडियो में ब्लिंकिट की पीली यूनिफॉर्म में एक डिलीवरी ब्वॉय को पार्सल देते और पैसे लेते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह बकाया पैसे लौटाता है, महिला के मुताबिक उसने अनुचित तरीके से छुआ जिसके बाद महिला ने तुरंत दूरी बना ली।

मुंबई : मुंबई की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वॉय पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए वीडियो साझा किया है। महिला का दावा है कि ऑर्डर डिलीवर करते समय डिलीवरी एजेंट ने पार्सल देते हुए उसकी छाती को छुआ, जिसके बाद उसने तुरंत पार्सल अपने सामने रख लिया। वीडियो में ब्लिंकिट की पीली यूनिफॉर्म में एक डिलीवरी ब्वॉय को पार्सल देते और पैसे लेते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह बकाया पैसे लौटाता है, महिला के मुताबिक उसने अनुचित तरीके से छुआ जिसके बाद महिला ने तुरंत दूरी बना ली।

 

Read More मुंबई : तीन प्रमुख भूखंडों की नीलामी के बीएमसी के प्रस्ताव को बोलीदाताओं से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

महिला ने शेयर किया वीडियो
महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आज मेरे साथ ब्लिंकिट ऑर्डर करते समय ऐसा हुआ। डिलीवरी ब्वॉय ने पता दोबारा पूछा और फिर मुझे गलत तरीके से छुआ। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। महिलाओं की सुरक्षा कोई मजाक नहीं है।"

Read More भिवंडी : 24 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड हड़पने वाला ठग गिरफ्तार

महिला ने ब्लिंकिट को पोस्ट में टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। महिला ने आगे बताया कि जब उसने मौखिक शिकायत की, तब कंपनी ने केवल चेतावनी और 'सेंसिटिविटी ट्रेनिंग' देने की बात कही। लेकिन जब उसने वीडियो सबूत भेजा तब जाकर कंपनी ने डिलीवरी ब्वॉय का कॉन्ट्रैक्ट रद कर दिया।

Read More कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों के हमले;  जनवरी से अक्टूबर तक 18,705 लोग शिकार; कुत्ते के काटने से युवक की मौत 

ब्लिंकिट का जवाब
इसके बाद ब्लिंकिट ने जवाब देते हुए लिखा, "हमें इस घटना के लिए खेद है। हमने जरूरी कार्रवाई कर ली है। अगर आपको और मदद चाहिए तो कृपया हमें DM करें।" हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

मुंबई पुलिस ने लिया संज्ञान
इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जवाब दिया और लिखा, "हमने आपको फॉलो कर लिया है। कृपया डीएम में अपनी संपर्क जानकारी साझा करें।"