मुंबई : संजय राउत ने नारायण राणे को दी चेतावनी ; बेटों को संभालो, सत्ता आती-जाती रहती है

Mumbai: Sanjay Raut warns Narayan Rane: "Take care of your sons, power comes and goes."

मुंबई : संजय राउत ने नारायण राणे को दी चेतावनी ; बेटों को संभालो, सत्ता आती-जाती रहती है

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के खिलाफ महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री नितेश राणे अक्सर तीखे हमले करते रहते हैं। शिवसेना (यूबीटी) के नेता नितेश के बयानों को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन नितेश राणे का पूर्व मंत्री रामदास कदम के बयान का समर्थन करना उद्धव की पार्टी को रास नहीं आया है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद व प्रवक्ता संजय राउत ने सीधे नितेश राणे के पिता व बीजेपी सांसद नारायण राणे को चेतावनी देते हुए कह दिया है कि वह अपने बेटों को संभालें, सत्ता तो आती जाती रहती है।

मुंबई : पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के खिलाफ महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री नितेश राणे अक्सर तीखे हमले करते रहते हैं। शिवसेना (यूबीटी) के नेता नितेश के बयानों को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन नितेश राणे का पूर्व मंत्री रामदास कदम के बयान का समर्थन करना उद्धव की पार्टी को रास नहीं आया है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद व प्रवक्ता संजय राउत ने सीधे नितेश राणे के पिता व बीजेपी सांसद नारायण राणे को चेतावनी देते हुए कह दिया है कि वह अपने बेटों को संभालें, सत्ता तो आती जाती रहती है।

 

Read More मुंबई : सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के जमानत अर्जी पर सुनवाई 17 अप्रैल 

कदम ने बालासाहेब के निधन को लेकर उठाए सवाल
गोरेगांव-पूर्व स्थित नेस्को में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के दशहरा सम्मेलन में पूर्व मंत्री रामदास कदम ने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के निधन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। रामदास कदम ने सवाल उठाते हुए कहा था कि निधन के बाद बालासाहेब का पार्थिव शरीर उद्धव ने दो दिनों तक घर में रखा था। इस दौरान उनके मृत शरीर से उंगलियों के निशान लिए जाने का सनसनीखेज दावा भी कदम ने किया था।

Read More मुंबई: एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज दो साल तक के लिए बंद 

नितेश राणे ने किया कदम का समर्थन
वहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने कदम के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा था कि स्विट्जरलैंड से कोई आनेवाला था। इसलिए शव को रखा गया था। इस पर अब उद्धव की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने नितेश के सांसद पिता एवं बीजेपी नेता नारायण राणे को चेतावनी दी है।

Read More ठाणे: बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए खोदे गए खुले गड्ढे में 12 वर्षीय एक लड़का डूबा; ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज