मुंबई : भ्रष्टाचार के मामले में महाराष्ट्र देश में सबसे ऊपर

Mumbai: Maharashtra tops the country in corruption

मुंबई : भ्रष्टाचार के मामले में महाराष्ट्र देश में सबसे ऊपर

देश में भ्रष्टाचार कम करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई कदम उठा रही हैं, लेकिन भ्रष्टाचार कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी एनसीआरबी रिपोर्ट से पता चला है कि २०२३ में भी भ्रष्टाचार के मामले में महाराष्ट्र देश में सबसे ऊपर है। २०२३ में देशभर में कुल १,१३९ भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं, जिनमें ७६३ महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। भ्रष्टाचार की इस सूची में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। महायुति सरकार के मंत्रियों के आए दिन भ्रष्टाचार के मामले उजागार होते रहते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तत्काल मंत्रिमंडल के मंत्रियों को क्लीनचिट देने में तत्परता बरतते हैं, लेकिन हाल ही में जारी एनसीआरबी रिपोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। एनसीआरबी की रिपोर्ट जारी होने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

मुंबई : देश में भ्रष्टाचार कम करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई कदम उठा रही हैं, लेकिन भ्रष्टाचार कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी एनसीआरबी रिपोर्ट से पता चला है कि २०२३ में भी भ्रष्टाचार के मामले में महाराष्ट्र देश में सबसे ऊपर है। २०२३ में देशभर में कुल १,१३९ भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं, जिनमें ७६३ महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। भ्रष्टाचार की इस सूची में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। महायुति सरकार के मंत्रियों के आए दिन भ्रष्टाचार के मामले उजागार होते रहते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तत्काल मंत्रिमंडल के मंत्रियों को क्लीनचिट देने में तत्परता बरतते हैं, लेकिन हाल ही में जारी एनसीआरबी रिपोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। एनसीआरबी की रिपोर्ट जारी होने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

 

Read More मुंबई: पाइपलाइन में लीकेज के कारण लगी भीषण आग में गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों में से एक ने दम तोड़ दिया

एनसीआरबी की रिपोर्ट से पता चला है कि महाराष्ट्र लगातार तीसरे साल भ्रष्टाचार के मामले में देश में सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में बढ़ते भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने महायुति सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र ने भ्रष्टाचार के मामले में उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। विजय वडेट्टीवार ने `एक्स’ पर एक पोस्ट जारी कर महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि महाराष्ट्र का पारदर्शी शासन इतना शानदार है कि भ्रष्टाचार के मामले में भी महाराष्ट्र को देश में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

Read More मुंबई : हाउसिंग सोसाइटियों में शराब की दुकानें चलाने के लिए एनओसी अनिवार्य: अजित पवार

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र भ्रष्टाचार के मामले में देश में सबसे ऊपर है और वह भी महाराष्ट्र ने लगातार तीन सालों से ऐसा किया है, यानी महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग स्वच्छ और पारदर्शी काम का ढोल पीट रहे हैं, उन्हें उनके शासन के लिए सरकारी प्रमाण पत्र मिल गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार को भ्रष्टाचार में पहला स्थान दिलाने वाली महायुति सरकार को बधाई! भ्रष्टाचार में महाराष्ट्र की मजबूत प्रगति एनसीआरीबी की रिपोर्ट एक उदाहरण है।

Read More मुंबई : सेट्रल लाइन की लोकल 15 से 20 मिनट की देरी; यात्री परेशान

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज
नई दिल्ली : यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी
मुंबई : समृद्धि हाईवे को अगले महीने एडवांस्ड आयईटीएस मिलेगा ताकि एक्सीडेंट कम हों और सेफ्टी बढ़े
मुंबई : बीएमसी  'ई' विभाग के कामों के लिए लागू की गई टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता की जांच शुरू
मुंबई : धारावी में 436 झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को फडणवीस सरकार का बड़ा तोहफा, देवनार में जमीन देने का फैसला
मुंबई: एक्स NIA चीफ सदानंद दाते के हस्ताक्षर वाला नोटिस दिखाकर सवा 2 करोड़ की ठगी, पुलिस ने एक को दबोचा