मुंबई : चक्रवाती तूफान शक्ति; मानसून की विदाई में दो से तीन दिन तक की देरी

Mumbai: Cyclonic storm Shakti; monsoon withdrawal delayed by two to three days

मुंबई : चक्रवाती तूफान शक्ति; मानसून की विदाई में दो से तीन दिन तक की देरी

अरब पिछले हफ्ते आए चक्रवाती तूफान शक्ति ने मुंबई के मौसम को प्रभावित कर दिया है. पिछले छह सालों की तरह इस बार भी मुंबई से मानसून की विदाई में दो से तीन दिन तक की देरी हो सकती है. मुंबई में मानसून की वापसी की तारीख 8 अक्तूबर, लेकिन मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोन शक्ति की वजह से इस साल मानसून की वापसी 8 से 11 तारीख के बीच होगी. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात शक्ति और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून के विदाई में देरी हो रही है. 2018 के बाद से मुंबई में मानसून की सामान्य तारीख पर विदाई नहीं हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने  बताया कि चक्रवात शक्ति, जो पहले बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ और अरब सागर में रौद्र रूप लिया, ने राज्य में मानसून की वापसी की प्रक्रिया को बाधित कर दिया है.

मुंबई : अरब पिछले हफ्ते आए चक्रवाती तूफान शक्ति ने मुंबई के मौसम को प्रभावित कर दिया है. पिछले छह सालों की तरह इस बार भी मुंबई से मानसून की विदाई में दो से तीन दिन तक की देरी हो सकती है. मुंबई में मानसून की वापसी की तारीख 8 अक्तूबर, लेकिन मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोन शक्ति की वजह से इस साल मानसून की वापसी 8 से 11 तारीख के बीच होगी. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात शक्ति और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून के विदाई में देरी हो रही है. 2018 के बाद से मुंबई में मानसून की सामान्य तारीख पर विदाई नहीं हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने  बताया कि चक्रवात शक्ति, जो पहले बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ और अरब सागर में रौद्र रूप लिया, ने राज्य में मानसून की वापसी की प्रक्रिया को बाधित कर दिया है.

 

Read More मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 25 जनवरी से शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन - मनोज जरांगे

बारिश का अलर्ट
IMD ने कहा कि मुंबई में मानसून हटने तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. सोमवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. IMD ने पालघर और ठाणे के लिए मंगलवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें बिजली चमक, हल्की-मध्यम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है.
मौसम विशेषज्ञ अभिजीत मोडक ने बताया, ‘चक्रवात शक्ति ने राज्य में मानसून की वापसी के दौरान तूफानी गतिविधियों को कमजोर कर दिया है. इसके अलावा, एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण की ओर आ रहा है, जो शुष्क उत्तरी हवाओं को ला रहा है. इससे संवहनीय गतिविधियां कम हो सकती हैं. शक्ति से राज्य के तटीय इलाकों पर कोई खतरा नहीं है.

Read More बीड के सरपंच के हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग 

बंगाल की खाड़ी का दबाव 
मुंबई के मौसम ट्रैकर रुशिकेश अग्रे ने कहा, ‘बंगाल की खाड़ी में दबाव प्रणाली ने विदाई को टाला था, लेकिन अब यह सक्रिय हो गई है. मानसून की पूरी तरह से विदाई में एक सप्ताह लग सकता है. तब तक मुंबई में हल्की बारिश होती रहेगी.’ इस साल मुंबई में मानसून की शुरुआत सबसे जल्दी 26 मई को हुई थी.

Read More महाराष्ट्र : मंत्रालय की छठी मंजिल पर प्रवेश प्रतिबंध!

मानसून में देरी की चुनौती
इस देरी किसानों और शहरवासियों के लिए चुनौती पैदा कर रही है. मुंबई में लगातार वर्षा से जलभराव की समस्या बढ़ सकती है, जबकि ग्रामीण इलाकों में फसलें प्रभावित होंगी. IMD ने 5-7 अक्टूबर तक कोंकण क्षेत्र में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान दिया है. विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवात शक्ति का कमजोर पड़ना और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मिलकर मानसून को लंबा खींच रहा है.

Read More मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तापमान और गिरेगा

6 साल से मानसून की विदाई में देरी
मानसून का ग्राफ देखें है कि 2018 के बाद मानसून की विदाई में देरी हुई है. 2019 में 12 अक्टूबर, 2020 में 15 अक्टूबर, 2021 में 13 अक्टूबर, 2022 में 11 अक्टूबर, 2023 में 14 अक्टूबर और 2024 में 10 अक्टूबर को विदाई हुई.