Cyclonic
Maharashtra 

मुंबई : चक्रवाती तूफान शक्ति; मानसून की विदाई में दो से तीन दिन तक की देरी

मुंबई : चक्रवाती तूफान शक्ति; मानसून की विदाई में दो से तीन दिन तक की देरी अरब पिछले हफ्ते आए चक्रवाती तूफान शक्ति ने मुंबई के मौसम को प्रभावित कर दिया है. पिछले छह सालों की तरह इस बार भी मुंबई से मानसून की विदाई में दो से तीन दिन तक की देरी हो सकती है. मुंबई में मानसून की वापसी की तारीख 8 अक्तूबर, लेकिन मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोन शक्ति की वजह से इस साल मानसून की वापसी 8 से 11 तारीख के बीच होगी. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात शक्ति और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून के विदाई में देरी हो रही है. 2018 के बाद से मुंबई में मानसून की सामान्य तारीख पर विदाई नहीं हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने  बताया कि चक्रवात शक्ति, जो पहले बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ और अरब सागर में रौद्र रूप लिया, ने राज्य में मानसून की वापसी की प्रक्रिया को बाधित कर दिया है.
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ की हलचल तेज हो गई है. इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा; मछुआरों को 6 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह

 मुंबई : चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ की हलचल तेज हो गई है. इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा; मछुआरों को 6 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह अरब सागर में मानसून के बाद वाले मौसम के पहले चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ की हलचल तेज हो गई है. इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा है जिसके चलते तेज हवाएं चल रही हैं. यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात ‘शक्ति’ अब एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है, अरब सागर में यह और आगे बढ़ रहा है तथा गुजरात में द्वारका से लगभग 420 किलोमीटर दूर केंद्रित है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि इसके पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ने तथा रविवार तक उत्तरपश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य अरब सागर तक पहुंचने की संभावना है. साथ ही, यह भी कहा कि शक्ति सोमवार सुबह से पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा तथा धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा.
Read More...

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान मिचौंग ने मचाया जमकर कहर...

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान मिचौंग ने मचाया जमकर कहर... तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बारिश से प्रभावित कई इलाकों का दौरा किया। शहर के एक राहत केंद्र में रह रहे लोगों को भोजन और जरूरी सामग्री बांटी। राज्य सरकार ने कहा कि राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। आधी रात के दौरान भी कई प्रभावित इलाकों में लोगों को नावों से निकाला गया। ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने बचाव और राहत कार्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।   
Read More...

तटीय शहरों में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मिचौंग... IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

तटीय शहरों में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मिचौंग... IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट चेन्नई के अरक्कोणम शहर में एनडीआरएफ को स्टैंडबाय पर रखा गया है। स्थिति को देखते हुए सभी इलाकों में मछुआरों को फिलहाल समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर एक दबाव में तब्दील होने की संभावना है।
Read More...

Advertisement