कला नगर जंक्शन का तीसरा ब्रिज वाहनों के लिए खोल दिया गया; धारावी से कोलाबा या बांद्रा वर्ली सी लिंक की तरफ जाने वाले यात्रियों की राह आसान

The third bridge of Kala Nagar Junction has been opened for vehicles

कला नगर जंक्शन का तीसरा ब्रिज वाहनों के लिए खोल दिया गया; धारावी से कोलाबा या बांद्रा वर्ली सी लिंक की तरफ जाने वाले यात्रियों की राह आसान

धारावी से कोलाबा या बांद्रा वर्ली सी लिंक की तरफ जाने वाले यात्रियों की राह अब आसान हो जाएगी। कला नगर जंक्शन का तीसरा ब्रिज बिना किसी उद्घाटन के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। धारावी जंक्शन की दिशा से सी लिंक की तरफ जाने वाले ब्रिज का निर्माण कार्य कई दिनों पहले ही पूरा हो गया था। स्थानीय विधायक वरुण सरदेसाई कई दिनों से मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) से ब्रिज खोलने की मांग कर रहे थे। 

मुंबई : धारावी से कोलाबा या बांद्रा वर्ली सी लिंक की तरफ जाने वाले यात्रियों की राह अब आसान हो जाएगी। कला नगर जंक्शन का तीसरा ब्रिज बिना किसी उद्घाटन के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। धारावी जंक्शन की दिशा से सी लिंक की तरफ जाने वाले ब्रिज का निर्माण कार्य कई दिनों पहले ही पूरा हो गया था। स्थानीय विधायक वरुण सरदेसाई कई दिनों से मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) से ब्रिज खोलने की मांग कर रहे थे। 
इससे पहले विधायक वरुण सरदेसाई ने आरोप लगाया था कि ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद बड़े मंत्रियों का समय नहीं मिल पाने के कारण एमएमआरडीए ब्रिज को नहीं खोल रहा है।

 

Read More सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सी लिंक की तरफ जा सकेंगे
वरुण के मुताबिक, बुधवार को बगैर किसी कार्यक्रम के ब्रिज को जनता के लिए खोल दिया गया। ब्रिज के खुल जाने से गाड़ियां बगैर जंक्शन पर रुके सी लिंक की तरफ आगे बढ़ सकेंगी। कला नगर फ्लाईओवर बीकेसी से समीप है। बीकेसी देश के प्रमुख बिजनेश हब में से एक है। कई देशी और विदेशी कंपनियों के मुख्यालय यहां पर मौजूद हैं। रोजाना सैकड़ों गाड़ियों का बीकेसी आना-जाना होता है।

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत

फरवरी 2021 में ही पूरा हो गया था ब्रिज का निर्माण कार्य
कलानगर जंक्शन की ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए कला नगर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के तहत 3 ब्रिज के निर्माण का निर्णय लिया गया था। तीन में से दो ब्रिज पहले ही वाहनों के लिए खोले जा चुके हैं। अब तीसरा और अंतिम ब्रिज भी बुधवार को खोल दिया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत बीकेसी से बांद्रा-वर्ली सी लिंक की दिशा में ब्रिज का निर्माण कार्य फरवरी 2021 में ही पूरा कर लिया गया था।

Read More मुंबई : बैंकॉक से तस्करी करने के आरोप में 37 वर्षीय एक महिला गिरफ्तार

दूसरा फ्लाईओवर बीकेसी की दिशा से वर्ली-बांद्रा सी लिंक की दिशा की तरफ बनाया जा रहा है। तीसरा ब्रिज सायन धारावी लिंक रोड से सी लिंक की दिशा में बन रहा है। मेट्रो-2 बी कॉरिडोर के निर्माण कार्य के कारण इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था।

Read More भिवंडी : 24 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड हड़पने वाला ठग गिरफ्तार