मुंबई : विलेपार्ले के स्कूल में धमकी भरा ईमेल... पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी

Mumbai: Threatening email sent to Vile Parle school... Police conducting technical investigation to find the accused

मुंबई  : विलेपार्ले के स्कूल में धमकी भरा ईमेल... पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी

मुंबई और आसपास के शहरों में पिछले कई दिनों से आ रहे बम की अफवाह के मेल ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है। जानकारी आने के बाद पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचकर सारी चेकिंग भी करनी पड़ती है। इसबार विलेपार्ले स्थित तिलक विद्यालय बुधवार को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें आरडीएक्स विस्फोट की चेतावनी दी गई। मुंबई की स्कूलों में यह तीसरा मामला है।

मुंबई : मुंबई और आसपास के शहरों में पिछले कई दिनों से आ रहे बम की अफवाह के मेल ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है। जानकारी आने के बाद पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचकर सारी चेकिंग भी करनी पड़ती है। इसबार विलेपार्ले स्थित तिलक विद्यालय बुधवार को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें आरडीएक्स विस्फोट की चेतावनी दी गई। मुंबई की स्कूलों में यह तीसरा मामला है।

इससे पहले, मीरा भाईंदर और वसई विरार के स्कूलों में इस तरीके के मेल प्राप्त हुई है, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह धमकीभरा ईमेल बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया। स्कूल स्टाफ ने सबसे पहले ईमेल देखा और तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया।

Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद

मुख्य सुरक्षा अधिकारी संजय टोंपी ने तत्काल मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बम शोधक व निस्क्रियकरण पथक (बीडीडीएस) मौके पर पहुंचा और स्कूल परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। लगभग पूरे स्कूल की बारीकी से जांच की गई, लेकिन किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली ।

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के आधार पर इसे एक शरारती ईमेल बताया है। पुलिस के अनुसार, यह ईमेल 'nakhiran.gopal' नामक आईडी से भेजा गया था। मुंबई साइबर सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अब इस ईमेल की तकनीकी जांच कर रही हैं और ईमेल भेजने वाले की पहचान की कोशिश की जा रही है। मुंबई पुलिस ने अभिभावकों और छात्रों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि स्कूलों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Read More मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार