मुंबई: शिवसेना यूबीटी की स्थिति ‘खतरनाक’ और ‘जर्जर’ इमारतों जैसी  -  मंत्री आशीष शेलार

Mumbai: Shiv Sena says condition of UBT is like 'dangerous' and 'dilapidated' buildings - Minister Ashish Shelar

मुंबई: शिवसेना यूबीटी की स्थिति ‘खतरनाक’ और ‘जर्जर’ इमारतों जैसी  -  मंत्री आशीष शेलार

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां राज्य में अपनी साख बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इस दौरान शिवसेना यूबीटी चुनाव के लिए मनसे से हाथ मिलाने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक दोनों पार्टी प्रमुखों ने इस बात पर सहमति नहीं जताई है। शिवसेना यूबीटी की वर्तमान स्थिति पर मंत्री आशीष शेलार ने तंज कसा है।

मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां राज्य में अपनी साख बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इस दौरान शिवसेना यूबीटी चुनाव के लिए मनसे से हाथ मिलाने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक दोनों पार्टी प्रमुखों ने इस बात पर सहमति नहीं जताई है। शिवसेना यूबीटी की वर्तमान स्थिति पर मंत्री आशीष शेलार ने तंज कसा है। महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने  विपक्षी दल शिवसेना यूबीटी की स्थिति की तुलना मुंबई की ‘खतरनाक’ और ‘जर्जर’ इमारतों से कर दी है। दो पूर्व पार्षदों को भाजपा में शामिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि शिवसेना यूबीटी के 50 पूर्व पार्षद पहले ही प्रतिद्वंद्वी गुट में शामिल हो चुके हैं।

 

Read More महाराष्ट्र: मराठवाड़ा और पश्चिम विदर्भ में हो सकती है बारिश!

नगर निगम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी भाजपा
आशीष शेलार ने कहा, “अविभाजित शिवसेना ने 2017 के मुंबई निकाय चुनावों में 84 सीट जीती थीं जबकि भाजपा को 82 सीट पर जीत मिली थी। अब 100 से अधिक पूर्व पार्षदों के साथ हम शिवसेना की मूल संख्या को पार कर चुके हैं। शिवसेना यूबीटी के अलावा अन्य दलों के पूर्व पार्षद भी हमारे साथ आए हैं।”

Read More पुणे : साइबर अपराधियों ने पीड़ितों के विभिन्न बैंक खातों से ₹58 लाख की राशि उड़ा ली

मंत्री ने कहा कि मुंबई वासियों के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी आगामी नगर निगम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। आशीष शेलार ने कहा कि शिवसेना यूबीटी की हालत मुंबई की खतरनाक, जर्जर और जीर्ण-शीर्ण इमारतों जैसी हो गई है। भाजपा नेता ने कहा, “पार्टी की हालत खतरनाक है क्योंकि यह हिंदुत्व विरोधी, मुंबई विरोधी और बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा विरोधी हो गई है। यह जीर्ण-शीर्ण है क्योंकि कोई भी इसमें नहीं रहना चाहता।”

Read More केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को दी सौगात तो सीएम फडणवीस ने जताया आभार...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश