मुंबई : एक करोड़ से ज्यादा की चोरी कर अजमेर भागा आरोपी गिरफ्तार

Mumbai: Accused who fled to Ajmer after stealing more than one crore arrested

मुंबई : एक करोड़ से ज्यादा की चोरी कर अजमेर भागा आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी कर अजमेर भागा आरोपी मोहम्मद आबिद को अजमेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बड़ी कार्रवाई के पीछे मुंबई पुलिस की सूचना थी. इंटेलिजेंस मिलते ही अजमेर जीआरपी, आरपीएफ, क्लॉक टावर थाना, अलवर गेट थाना और क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मिलकर एक सर्च अभियान चलाया. इसके बाद आबिद को पुलिस ने उठाया.

मुंबई : मुंबई में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी कर अजमेर भागा आरोपी मोहम्मद आबिद को अजमेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बड़ी कार्रवाई के पीछे मुंबई पुलिस की सूचना थी. इंटेलिजेंस मिलते ही अजमेर जीआरपी, आरपीएफ, क्लॉक टावर थाना, अलवर गेट थाना और क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मिलकर एक सर्च अभियान चलाया. इसके बाद आबिद को पुलिस ने उठाया.

 

Read More मुंबई ;  किसी के उकसावे में न आएं। मैं सभी से शांति बनाए रखने और देश की प्रगति की दिशा में काम करने की अपील करता हूं - विधायक अबू आज़मी 

मुंबई के पंतनगर में चोरी हुई थी
जानकारी के अनुसार, चोरी की यह बड़ी वारदात मुंबई के पंतनगर थाना क्षेत्र के एक सूने मकान में हुई थी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और मुंबई पुलिस को शक था कि वह अजमेर की ओर भाग सकता है. इस सूचना पर पुलिस टीमों ने तुरंत हरकत में आते हुए अमरपुरा अरावली एक्सप्रेस की तलाशी ली, जो अजमेर स्टेशन पर पहुंच रही थी. तलाशी के दौरान ही आरोपी मोहम्मद आबिद पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

Read More ठाणे : पानी की टंकी में गिरने से 22 वर्षीय सफाई कर्मचारी की जान चली गई

अब आरोपी को मुंबई पुलिस वापस ले जाएगी, जहां उससे पूछताछ की जाएगी. मामले की आगे की जांच होगी. पुलिस को इस चोरी की वारदात में दो और बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश अब भी जारी है.

Read More मुंबई : सीबीआई के अधिकारी बनकर 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी