ठाणे : पानी की टंकी में गिरने से 22 वर्षीय सफाई कर्मचारी की जान चली गई

Thane: 22-year-old sanitation worker died after falling into a water tank

ठाणे : पानी की टंकी में गिरने से 22 वर्षीय सफाई कर्मचारी की जान चली गई

ठाणे में एक दुखद घटना घटी। पानी की टंकी में गिरने से 22 वर्षीय सफाई कर्मचारी की जान चली गई। पूरी घटना घोड़बंदर रोड स्थित 10 मंजिला हाउसिंग सोसाइटी में हुई, जहां सफाई के दौरान पीड़ित अचानक बेहोश होकर टैंक में गिर गया।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में एक दुखद घटना घटी। पानी की टंकी में गिरने से 22 वर्षीय सफाई कर्मचारी की जान चली गई। पूरी घटना घोड़बंदर रोड स्थित 10 मंजिला हाउसिंग सोसाइटी में हुई, जहां सफाई के दौरान पीड़ित अचानक बेहोश होकर टैंक में गिर गया।

 

Read More MMRDA ने कुर्ला में 1,336 अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अनमोल भोये (22) के रूप में हुई है। वह सोसाइटी में पानी की टंकी की सफाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पानी से भरे टैंक में जा गिरा।

Read More नवी मुंबई : ‘माझी वसुंधरा’ अभियान में  प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए एनएमएमसी का प्रयास तेज 

इस दौरान उसका एक साथी भी मौके पर मौजूद था, जिसने तुरंत मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद भोये को टैंक से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More दादर व्यापारी संघ ने अवैध फेरीवालों की मनपा आयुक्त से की शिकायत 

हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन घटना की अभी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सफाई के दौरान सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया गया था, जिसके चलते यह घटना हुई।
 

Read More पालघर: फिल्म रमन राघव से प्रेरित होकर एक 13 साल के बच्चे ने अपनी चचेरी बहन की हत्या कर दी