मुंबई: शिवसेना (उबाठा) के पूर्व नेता सुधाकर बडगुजर और बबनराव घोलप भाजपा में शामिल  

Mumbai: Former Shiv Sena (Ubatha) leaders Sudhakar Badgujar and Babanrao Gholap join BJP

मुंबई: शिवसेना (उबाठा) के पूर्व नेता सुधाकर बडगुजर और बबनराव घोलप भाजपा में शामिल  

शिवसेना (उबाठा) के पूर्व नेता सुधाकर बडगुजर और बबनराव घोलप सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। हालांकि भाजपा विधायक सीमा हिरय ने बडगुजर को पार्टी में शामिल किए जाने का कड़ा विरोध जताया है। बडगुजर को पार्टी में शामिल किए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बता दें कि भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में मीडिया को बताया था कि उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी में बडगुजर के शामिल होने की जानकारी नहीं है लेकिन बाद में उन्होंने खुद मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय में दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल कराया।

मुंबई: शिवसेना (उबाठा) के पूर्व नेता सुधाकर बडगुजर और बबनराव घोलप सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। हालांकि भाजपा विधायक सीमा हिरय ने बडगुजर को पार्टी में शामिल किए जाने का कड़ा विरोध जताया है। बडगुजर को पार्टी में शामिल किए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बता दें कि भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में मीडिया को बताया था कि उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी में बडगुजर के शामिल होने की जानकारी नहीं है लेकिन बाद में उन्होंने खुद मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय में दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल कराया।

 

Read More आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर हल्ला; कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में की तोड़फोड़

बडगुजर और घोलप पर बड़ी जिम्मेदारी
बावनकुले ने कहा कि नासिक से आने वाले बडगुजर और घोलप की जिम्मेदारी होगी कि वे स्थानीय पार्टी नेताओं द्वारा उठाई गई चिंताओं का समाधान करें और निकाय चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करें। घोलप पूर्व राज्य मंत्री हैं। बडगुजर को कभी शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सांसद संजय राउत का करीबी माना जाता था।

Read More महाराष्ट्र : वाइन उद्योग समूहों को 38 करोड़ 71 लाख रुपए का अनुदान मंजूर

सलीम कुट्टा के साथ…
इसके अलावा एक वीडियो सामने आने के बाद बडगुजर पिछले साल के अंत में भाजपा के भी निशाने पर आए थे। इस वीडियो में वह 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाका मामले के आरोपी सलीम कुट्टा के साथ नाचते हुए दिख रहे थे। इसके जवाब में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी ने उसी कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी के भी दृश्य साझा किए थे।

Read More महाराष्ट्र : रिश्वतखोरी के आरोप में आईआरएस के दो अधिकारियों समेत सात लोग गिरफ्तार

महाजन को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नासिक पश्चिम से भाजपा विधायक सीमा हिरय और पार्टी के कुछ पूर्व पार्षदों ने बडगुजर को शामिल किए जाने को लेकर विरोध जताया था लेकिन राज्य के मंत्री गिरीश महाजन ने इस फैसले पर आगे बढ़ने का फैसला किया। महाजन को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है।

Read More मुंबई : विभागों के आवंटन को लेकर कुछ नेताओं में नाराजगी 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश