मुंबई : 5 जून को समृद्धि महामार्ग के अंतिम फेज का उद्‌घाटन

Mumbai: Inauguration of the final phase of Samruddhi Mahamarg on 5 June

मुंबई : 5 जून को समृद्धि महामार्ग के अंतिम फेज का उद्‌घाटन

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने समृद्धि महामार्ग के अंतिम फेज के उद्‌घाटन का मुहूर्त निकाल लिया है। गुरुवार, 5 जून को इगतपुरी से ठाणे तक बने समृद्धि महामार्ग के 76 किमी के मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। 5 जून को समृद्धि महामार्ग के अंतिम फेज का उद्‌घाटन किया जाएगा। अंतिम फेज के खुलने से वाहन कम समय में मुंबई से नागपुर आ-जा सकेंगे।

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने समृद्धि महामार्ग के अंतिम फेज के उद्‌घाटन का मुहूर्त निकाल लिया है। गुरुवार, 5 जून को इगतपुरी से ठाणे तक बने समृद्धि महामार्ग के 76 किमी के मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। 5 जून को समृद्धि महामार्ग के अंतिम फेज का उद्‌घाटन किया जाएगा। अंतिम फेज के खुलने से वाहन कम समय में मुंबई से नागपुर आ-जा सकेंगे। समृद्धि के अंतिम के 76 किमी के मार्ग का निर्माण कार्य करीब एक महीने पहले ही पूरा कर लिया गया है। लेकिन सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हाइवे का उद्‌घाटन कराना चाहती थी। इस वजह से निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी अंतिम फेज को वाहनों के लिए खोला नहीं जा रहा था।


प्रधानमंत्री की ओर से समय न मिल पाने के बाद सरकार ने अब बिना उनकी उपस्थिति के इसे चालू करने का फैसला किया है। MSRDC के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 5 जून को समृद्धि महामार्ग के अंतिम फेज का उद्‌घाटन किया जाएगा।

Read More पुणे : शिक्षा विस्तार अधिकारी 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

फिलहाल 625 किमी के मार्ग पर आवाजाही
मुंबई से नागपुर के बीच 701 किमी लंबा हाइवे तैयार किया गया है। अब तक 701 किमी में से अब तक 625 किमी के मार्ग पर वाहनों के लिए खोल दिया गया है। 11 दिसंबर 2022 को नागपुर से शिर्डी के बीच 520 किमी हाइवे को खोला गया था। दूसरे फेज के तहत शिर्डी से भरवीर के 80 किमी के मार्ग और पिछले साल तीसरे फेज में भरवीर से इगतपुरी के बीच के 25 किमी मार्ग को खोला गया था।

Read More मुंबई : हत्या के मामले में फरार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अब सिर्फ 7 घंटे में पूरा सफर
पूरे हाइवे के खुलने से मुंबई से नागपुर का सफर केवल 7 से 8 घंटे में पूरा हो सकेगा। वहीं, हाइवे बनने से मुंबई से नासिक और शिर्डी जाने वाले भक्तों का भी सफर आसान होगा। मौजूदा समय में भक्तों को मुंबई से शिर्डी पहुंचने में 7 से 8 घंटे का समय लगता था, वहीं, अब यह सफर करीब 5 घंटे में पूरा हो सकेगा। समृद्धि महामार्ग को मुंबई के करीब तक लाने के लिए भिवंडी और ठाणे के नेशनल हाइवे की सड़क को चौड़ा किया जा रहा है।

Read More मुंबई को सिंगापुर या शंघाई जैसा बनने की जरूरत नहीं; दूसरी जगहों को मुंबई जैसा बनने की कोशिश करनी चाहिए - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News