मुंबई : तकनीकी खराबी आने पर मुंबई एयरपोर्ट पर ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Mumbai: Aircraft makes emergency landing at Mumbai airport due to technical fault

मुंबई : तकनीकी खराबी आने पर मुंबई एयरपोर्ट पर ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

एयरपोर्ट से सोमवार दोपहर तीन बजे गोरखपुर आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 190 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। अचानक तकनीकी खराबी आने पर मुंबई एयरपोर्ट पर ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वहीं इस सूचना पर यात्रियों की सांसें अटक गई थीं।

मुंबई : एयरपोर्ट से सोमवार दोपहर तीन बजे गोरखपुर आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 190 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। अचानक तकनीकी खराबी आने पर मुंबई एयरपोर्ट पर ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वहीं इस सूचना पर यात्रियों की सांसें अटक गई थीं। पायलट की सूझ-बूझ से लैंडिंग के बाद यात्रियों ने फ्लाइट से बाहर आकर राहत की सांस ली। इसकी वजह से गोरखपुर एयरपोर्ट पर देर रात तक 120 यात्री इंतजार करते रहे।

 

Read More कचरा टैक्स लगाने के मनपा निर्णय पर उठने लगा सवाल... भाजपा ने मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का किया विरोध 

गोरखपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन दोपहर तीन बजे मुंबई से उड़ान भरकर गोरखपुर एयरपोर्ट पर शाम 5:20 बजे पहुंचती है। फ्लाइट के विलंब होने पर एयरपाेर्ट पर 190 यात्री मुंबई जाने के लिए टर्मिनल में बैठकर इंतजार करते रहे। अधिक विलंब होने पर 70 यात्रियों ने अपना टिकट अगली तारीखों के लिए शेड्यूल करा लिया। वहीं 120 यात्रियों ने देर रात तक फ्लाइट का इंतजार किया।

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत

रात करीब 11:30 बजे फ्लाइट एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद तय समय से छह घंटे विलंब से 11:55 बजे मुंबई के लिए यात्री रवाना हुए। एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइंस कंपनी ने नाश्ते से लगाए खाने तक की व्यवस्था करा दी थी।

Read More चेंबूर जिमखाना में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे कांस्टेबलों को टक्कर मार दी; मामला दर्ज