नासिक : 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या

Nashik: 80-year-old retired professor commits suicide after killing his ailing wife

नासिक : 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या

नासिक में एक 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मुरलीधर रामचंद्र जोशी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी पत्नी लता को लंबी बीमारी से ''मुक्त'' कर रहे हैं। इसके साथ ही वह स्वयं भी मौत को गले लगा रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से केयरटेकर सीमा राठौड़ की मदद से अपनी पत्नी की देखभाल कर रहे थे। बुधवार दोपहर को राठौड़ सुबह का काम खत्म करने के बाद जेल रोड स्थित दंपती के घर से निकलीं।

नासिक। नासिक में एक 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मुरलीधर रामचंद्र जोशी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी पत्नी लता को लंबी बीमारी से ''मुक्त'' कर रहे हैं। इसके साथ ही वह स्वयं भी मौत को गले लगा रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से केयरटेकर सीमा राठौड़ की मदद से अपनी पत्नी की देखभाल कर रहे थे। बुधवार दोपहर को राठौड़ सुबह का काम खत्म करने के बाद जेल रोड स्थित दंपती के घर से निकलीं।

 

Read More नवी मुंबई : ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले कैब चालक की युवती और उसके प्रेमी ने कर दी हत्या

जब वह करीब सात बजे लौटीं और अपने पास पड़ी चाबियों से दरवाजा खोला तो दंपती को मृत पाया। अधिकारी के अनुसार, जोशी ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या की और खुद को फांसी लगा ली।उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें लिखा था कि मैं अपनी पत्नी लता से बहुत प्यार करता हूं। वह बिस्तर पर पड़ी हैं। वह अपनी बीमारी से बहुत परेशान हो चुकी हैं। मैं उन्हें और खुद को भी इससे मुक्त कर रहा हूं।

Read More महाराष्ट्र की मस्जिद में ब्लास्ट, AIMIM नेता ने आरोपियों पर UAPA लगाने की उठाई मांग

अंतिम संस्कार के लिए पैसे अलग रखे हुए हैं
सुसाइड नोट में लता की सेवा करने के लिए राठौड़ की प्रशंसा की गई है। इसमें कहा गया है कि हमारे अंतिम संस्कार के लिए पैसे अलग रखे हुए हैं। किसी को भी हमारे अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं खर्च करने चाहिए।

Read More पुणे: वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने दिवंगत गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर और उनके परिवार पर निशाना साधा

लता को अंतिम संस्कार से पहले नई साड़ी, मंगलसूत्र पहनाएं
सुसाइड नोट में यह भी कहा गया है कि लता को अंतिम संस्कार से पहले नई साड़ी, मंगलसूत्र और अन्य आभूषण पहनाए जाएं। अधिकारी ने कहा कि दंपती के दो बेटे मुंबई में बस गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Read More पुणे : गोखले संस्थान के सचिव धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार