नई दिल्ली:  जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को 54 दिनों की छुट्टी 

New Delhi: Jailed Amreet Minipal Singh granted 54 days leave

 नई दिल्ली:  जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को 54 दिनों की छुट्टी 

पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में जानकारी दी कि जेल में बंद सांसद को 54 दिनों की छुट्टी दी गई है। यह जानकारी चीफ जस्टिस शील नागु और जस्टिस सुमीत गोयल की खंडपीठ के समक्ष अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सतपाल जैन ने लोकसभा सचिवालय द्वारा 11 मार्च को जारी पत्र पेश करते हुए दी गई।

नई दिल्ली:  पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में जानकारी दी कि जेल में बंद सांसद को 54 दिनों की छुट्टी दी गई है। यह जानकारी चीफ जस्टिस शील नागु और जस्टिस सुमीत गोयल की खंडपीठ के समक्ष अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सतपाल जैन ने लोकसभा सचिवालय द्वारा 11 मार्च को जारी पत्र पेश करते हुए दी गई।

इस पत्र के माध्यम से बताया गया कि अमृतपाल सिंह को 24 जून, 2024 से 2 जुलाई, 2024 तक 22 जुलाई से 2024 से 9 अगस्त, 2024 तक और 25 नवंबर, 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक अनुपस्थिति की अनुमति दी गई है। इस पर खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता को संसद से निष्कासन की आशंका थी। लेकिन इस पत्र से उसकी चिंता दूर हो जाती है।

Read More नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने बीते दस वर्षों के दौरान अदालती मामलों पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए

अमृतपाल सिंह ने अपनी याचिका में सांसद निधि से जुड़े स्थानीय विकास कार्यों के लिए अधिकारियों और मंत्रियों से मिलने की अनुमति मांगी थी जिस पर खंडपीठ ने कहा कि संसद की कार्यवाही कुछ निश्चित नियमों के तहत चलती है इसलिए उचित होगा कि याचिकाकर्ता इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को आवेदन दे।
अमृतपाल सिंह जो वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख भी हैं, वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में बंद हैं। उन्होंने अपनी याचिका में लोकसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति मांगी थी।

Read More नई दिल्ली: 54,000 करोड़ के हथियारों की खरीद को मंजूरी

उनका कहना था कि उनकी लगातार अनुपस्थिति उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है और उनके क्षेत्र की जनता बिना प्रतिनिधित्व के रह रही है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि यदि उनकी अनुपस्थिति 60 दिनों से अधिक हो जाती है तो उनकी सीट खाली घोषित की जा सकती है जिससे लगभग 19 लाख मतदाताओं पर प्रभाव पड़ेगा।

Read More नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों पर पाबंदियां लगाई

पिछले साल नवंबर माह मे मांगी मंजूरी
अमृतपाल सिंह ने 30 नवंबर 2024 को लोकसभा अध्यक्ष से संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति मांगी थी और उन्हें सूचित किया गया था कि वह पहले ही 46 दिनों तक अनुपस्थित रह चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने जिला उपायुक्त/जिला मजिस्ट्रेट को कई बार आवेदन दिए। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की थी।

Read More नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय को लोगों के मौलिक अधिकारों के बारे में भी सोचना चाहिए; सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी 

अमृतपाल सिंह के वकील ने कहा कि उन्हें लोक सभा सेशन में शामिल होने की भी इजाजत दी जाए। इस पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के दो आदेशों का हवाला देते हुए बताया कि इन दोनों आदेशों में सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया था कि कोई भी आरोपी जो कस्टडी में या डिटेंशन में उसे सेशन में शामिल होने की इजाजत नहीं है।

इस लिहाज से यह साफ है कि अमृतपाल सिंह सेशन में शामिल होने का अधिकारी नहीं है। इसके बाद अमृतपाल सिंह के वकील ने कहा अमृतपाल सिंह को अपने एरिया के विकास के एम पी फंड नहीं मिल रहा, जिस पर हाईकोर्ट ने अमृतपाल सिंह के वकील को कहा कि वो इसके लिए लोक सभा स्पीकर को रिप्रजेंटेशन दे सकते हैं।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : डिलीटेड कॉल एंट्री ने जुए के आदी का पर्दाफ़ाश; पुलिसवालों द्वारा लूटे जाने का दावा किया था;  आरोपी और उसके साथी गिरफ्तार मुंबई : डिलीटेड कॉल एंट्री ने जुए के आदी का पर्दाफ़ाश; पुलिसवालों द्वारा लूटे जाने का दावा किया था; आरोपी और उसके साथी गिरफ्तार
मुंबई के चार स्कूली स्टूडेंट्स स्कूल प्रोजेक्ट में इंडस्ट्रियल प्रदूषण से जुड़े कारणों, नतीजों और समाधानों की जांच की; इंडस्ट्रीज़ और नागरिकों से नुकसान से पहले कदम उठाने की अपील 
वसई-विरार शहर के इलाके में 50,000 से ज़्यादा डुप्लीकेट वोटर मिले ; लिस्ट वेबसाइट पर जारी 
लोअर परेल में प्राइम प्लॉट को 30 साल के लिए लीज़ पर देने के लिए टेंडर मंगाए 
मीरा रोड के प्लेजेंट पार्क इलाके में भीषण आग; हालात पर काबू पाने के लिए कई घंटों तक आग बुझाने का काम चलता रहा
मुंबई : दो नाबालिग लड़कियों को बचाया गया; किडनैपर्स गुजरात और राजस्थान से गिरफ्तार