नई दिल्ली : तहव्वुर राणा ने सेल के अंदर कुरान, कलम और कागज की डिमांड की

New Delhi: Tahawwur Rana demanded Quran, pen and paper inside the cell

नई दिल्ली : तहव्वुर राणा ने सेल के अंदर कुरान, कलम और कागज की डिमांड की

आतंकी हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा से NIA की पूछताछ लगातार जारी है. राणा को भारत लाने के बाद उससे हमलों की साजिश के राज उगलवाने के लिए जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है. इसमें राणा ने कई बड़े राज खोले हैं. उसे नई दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एनआईए हेडक्वार्टर के अंदर एक हाई सिक्योरिटी वाले सेल में रखा गया है. उसकी सुरक्षा में चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. सेल में कैद राणा ने तीन चीजों की डिमांड की है.

नई दिल्ली : आतंकी हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा से NIA की पूछताछ लगातार जारी है. राणा को भारत लाने के बाद उससे हमलों की साजिश के राज उगलवाने के लिए जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है. इसमें राणा ने कई बड़े राज खोले हैं. उसे नई दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एनआईए हेडक्वार्टर के अंदर एक हाई सिक्योरिटी वाले सेल में रखा गया है. उसकी सुरक्षा में चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. सेल में कैद राणा ने तीन चीजों की डिमांड की है.

 

Read More नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी  वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी से संबंधित मानहानि के मामले में तलब; 9 मई को उपस्थित होने का अनुरोध 

मुंबई आतंकी हमले की साजिश रचने वाले तहव्वुर राणा ने सेल के अंदर कुरान, कलम और कागज की डिमांड की है. अधिकारी ने बताया कि उसके साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं किया जा रहा है. उसके कहने पर उसे कुरान की एक प्रति प्रदान की गई है. एजेंसी मुख्यालय में उसे डेली पांच वक्त की नमाज अदा करते हुए देखा गया है.

Read More नई दिल्ली : मोदी, योगी को मारने की धमकी देने वाले को दो साल की जेल 

एनआईए की 18 दिनों की हिरासत में राणा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने बताया कि राणा से उन लोगों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी जिनसे उसने मुलाकात की थी, विशेष रूप से दुबई में एक कथित प्रमुख संपर्क के बारे में, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह मुंबई आतंकवादी हमलों की साजिश के बारे में जानता था. राणा से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारियों के साथ उसके संदिग्ध संबंधों और आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के साथ उसके संबंधों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी, जिसने हमलों की साजिश रची थी.

Read More नई दिल्ली : पेगासस जासूसी मामले में दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में  सुनवाई 29 अप्रैल 

जांच अधिकारियों को उम्मीद है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमले से पहले उत्तरी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में उसकी यात्राओं के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे. राणा पर षड्यंत्र, हत्या, आतंकवादी कृत्य करने और जालसाजी सहित कई अपराधों के आरोप लगाए गए हैं. 

Read More नई दिल्ली : महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने नितेश राणे पर किया पलटवार