मुंबई : वाल्मिक कराड के खिलाफ आपराधिक मामलों को फिर से खोलने की मांग

Mumbai: Demand to reopen criminal cases against Valmik Karad

मुंबई : वाल्मिक कराड के खिलाफ आपराधिक मामलों को फिर से खोलने की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों को फिर से खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि कराड पर 16 मामले दर्ज थे और उनमें से दो-तीन मामलों को छोड़कर सभी का निपटारा कर दिया गया है।

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों को फिर से खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि कराड पर 16 मामले दर्ज थे और उनमें से दो-तीन मामलों को छोड़कर सभी का निपटारा कर दिया गया है। इसलिए, मैं उनके खिलाफ सभी मामलों को फिर से खोलने की मांग करने जा रही हूं। उन्होंने कहा कि निपटाए गए सभी मामलों को फिर से न्यायिक समिति के समक्ष लाया जाना चाहिए। 

दमानिया ने कहा, 'मैं समिति को पत्र लिखने जा रही हूं और मैंने (मृतक सरपंच के भाई) धनंजय देशमुख से भी ऐसा करने को कहा है।' बता दें कि बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को पिछले साल दिसंबर में कथित तौर पर एक पवनचक्की कंपनी से पैसे वसूलने के प्रयासों को विफल करने के लिए अगवा कर लिया गया था और उन्हें प्रताड़ित कर मार डाला गया था। 

Read More अकोला में दो समूहों के बीच झड़प 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश
जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज
मुंबई : पुलिस ने दहिसर चेक पोस्ट के पास कंटेनर से 58 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया
मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब
मुंबई : पहले हुआ शिकार, फिर खुद बन गया ठग; मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का कंबोडिया कनेक्शन भी 
मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज