मुंबई : यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार; मीरा-भायंदर डबल-डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन 

Mumbai: Major improvement in traffic system; Mira-Bhayander double-decker flyover inaugurated

मुंबई : यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार; मीरा-भायंदर डबल-डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन 

मुंबई में डबल-डेकर मीरा-भायंदर फ्लाईओवर का उद्घाटन कर आम जनता के लिए खोल दिया गया। फ्लाईओवर से शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा, ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा आसान होगी। महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर में  डबल-डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया।

मुंबई : मुंबई में डबल-डेकर मीरा-भायंदर फ्लाईओवर का उद्घाटन कर आम जनता के लिए खोल दिया गया। फ्लाईओवर से शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा, ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा आसान होगी। महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर में  डबल-डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी के नेतृत्व में यह अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है।

इस फ्लाईओवर से शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा, ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा आसान होगी। यह डबल-डेकर फ्लाईओवर हमारी विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मेट्रो और सड़क परिवहन को एकीकृत कर, हम जगह का अधिकतम उपयोग कर रहे हैं और यात्रा को अधिक सुगम बना रहे हैं। मीरा-भायंदर के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देना हमारा लक्ष्य है।

Read More मुंबई में घर-घर जाकर गैस सिलेंडर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 45 गैस सिलेंडर और 3 बाइक बरामद

मेट्रो लाइन-9 का हिस्सा है फ्लाईओवर
एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह सिर्फ एक फ्लाईओवर नहीं, बल्कि एक वादा पूरा करने जैसा है। मीरा-भायंदर के तेजी से होते शहरीकरण के चलते यह फ्लाईओवर ट्रैफिक को कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगा। यह फ्लाईओवर मेट्रो लाइन-9 का हिस्सा है और साईं बाबा नगर मेट्रो स्टेशन (एसके स्टोन जंक्शन) से शिवर गार्डन तक फैला हुआ है। इसका निर्माण कॉमन पियर स्ट्रक्चर पर किया गया है, जो सड़क और मेट्रो ट्रांसपोर्ट को एक साथ जोड़ने वाला अपनी तरह का अनूठा मॉडल है। 

Read More मुंबई : 1252 में से 827 स्कूल अयोग्य पाए गए; मान्यता खतरे में, टीचरों का भविष्य अनिश्चित  

यह फ्लाईओवर अत्याधुनिक तकनीकों के साथ तैयार किया गया है, जिससे यातायात की आसानी और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सके। मेट्रो लाइन-9 के वायाडक्ट पर ही फ्लाईओवर बनाया गया, जिससे जगह और संसाधनों का अधिकतम उपयोग हुआ है। इस 17 मीटर चौड़े फ्लाईओवर में 2+2 लेन का निर्माण किया गया है, जिससे बिना जाम यात्रा जारी रहे।

Read More मुंबई : रेलवे वर्कशॉप में भीषण आग, कोच जलकर खाक

उल्लेखनीय है कि इस डबल-डेकर फ्लाईओवर में बेहतर ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव रोका जाएगा। रैंप पर स्पीड ब्रेकर और रंबल स्ट्रिप्स से गति नियंत्रित की जाएगी। प्रति 25 मीटर पर लाइट पोल लगाए गए हैं ताकि रात में विजिबिलिटी बेहतर बनी रहे। एसके स्टोन जंक्शन, कनकिया जंक्शन और शिवर गार्डन जंक्शन जैसे प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स को बायपास करेगा, जिससे जाम से राहत मिलेगी।

Read More मुंबई : बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर अनंत अंबानी के जन्मदिन की चमकदार सजावट

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई;  अब जांच के घेरे में डेवलपर्स नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई; अब जांच के घेरे में डेवलपर्स
महाराष्ट्र : पुणे में जल संकट गहराया... मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दी 15% पानी कटौती की चेतावनी !
महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार की जान को रूपाली चाकणकर से खतरा मामले में क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र : मुंबई को जल्द मिलेगी भारत की पहली ऑटोमैटिक दरवाजों वाली नॉन एसी लोकल ट्रेन... चेन्नई से किया गया रवाना
मुंबई : ठेकेदार खुद डाल रहे नालों में मलबा... मॉनसून से पहले नाले सफाई में भ्रष्टाचार का खेल
कल्याण पूर्व में घर खरीद के नाम पर महिला से 5 लाख की ठगी... जान से मारने की धमकी !