मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में 50% पानी का स्टॉक; मॉनसून देरी से आया तब होगी मुश्किल 

The lakes that supply water to Mumbai have 50% water stock; If the monsoon arrives late then it will be difficult

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में 50% पानी का स्टॉक; मॉनसून देरी से आया तब होगी मुश्किल 

गर्मी और उमस के बीच मुंबईकरों के लिए यह चिंता का विषय है कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में 50% पानी का स्टॉक बचा है। बीएमसी के अनुसार यदि मॉनसून समय से सक्रिय हुआ, तो ज्यादा परेशानी नहीं होगी। मॉनसून देरी से आया और झील क्षेत्रों में अच्छी बारिश नहीं हुई, तब मुश्किल होगी। मुंबई को अपर वैतरणा, तानसा, भातसा, मोडक सागर, मध्य वैतरणा, विहार एवं तुलसी झील से पानी की सप्लाई होती है। इन सातों झीलों में 25 फरवरी सुबह 6 बजे तक 731831 एमएलडी पानी बचा है।

मुंबई : गर्मी और उमस के बीच मुंबईकरों के लिए यह चिंता का विषय है कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में 50% पानी का स्टॉक बचा है। बीएमसी के अनुसार यदि मॉनसून समय से सक्रिय हुआ, तो ज्यादा परेशानी नहीं होगी। मॉनसून देरी से आया और झील क्षेत्रों में अच्छी बारिश नहीं हुई, तब मुश्किल होगी। मुंबई को अपर वैतरणा, तानसा, भातसा, मोडक सागर, मध्य वैतरणा, विहार एवं तुलसी झील से पानी की सप्लाई होती है। इन सातों झीलों में 25 फरवरी सुबह 6 बजे तक 731831 एमएलडी पानी बचा है। यह झीलों की कुल क्षमता का 50.56% है, हालांकि यह पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा है। वर्ष 2024 में इस दौरान झीलों में सबसे कम 648535 एमएलडी यानी 44.81% पानी का स्टॉक था। जबकि, वर्ष 2023 में 721056 एमएलडी यानी 49.82% पानी का स्टॉक था।

झीलों में कम स्टोरेज
बीएमसी इन झीलों से मुंबई में रोजाना 3850 एमएलडी पानी की सप्लाई करती है। एक अधिकारी के अनुसार मुंबई को पानी देने वाली झीलों में कम स्टोरेज को देखते हुए राज्य सरकार ने अपने रिजर्व कोटे में से बीएमसी को अतिरिक्त पानी दिया था। इसके बावजूद मुंबई में 10% पानी की कटौती हुई थी।

Read More नालासोपारा : दृश्यम स्टाइल में सुलझी हत्या की गुत्थी... हत्यारा गिरफ्तार

कम बारिश के चलते पानी की कमी
बीएमसी अधिकारी ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण बड़ी मात्रा में पानी का वाष्पीकरण हो जाता है। इससे झीलों में तेजी से पानी घटने लगता है। पिछले कुछ सालों का पैटर्न देखें, तो जून में अच्छी बारिश नहीं हुई है। झीलों में 50% पानी का स्टॉक बचने पर प्रशासन हर साल राज्य सरकार से भातसा और अपर वैतरणा के रिजर्व कोटे से पानी देने की मांग करता है, यह प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

Read More मुंबई : इंडियाज गॉट लैटेंट शो पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर अपूर्वा मखीजा का बयान दर्ज