मुंबई : इंडियाज गॉट लैटेंट शो पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर अपूर्वा मखीजा का बयान दर्ज
Mumbai: Apoorva Makhija's statement recorded for her offensive comments on India's Got Talent show
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने मंगलवार को उनका बयान दर्ज किया। यह बयान 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद से जुड़ा हुआ है। हाल ही में इस यूट्यूब शो पर की गई अभद्र टिप्पणियों के कारण विवाद खड़ा हो गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनसे इस मामले में पूछताछ की गई है। यह मामला उस समय गरमाया जब पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहाबादिया ने समय रैना शो के दौरान माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणियां कीं, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
मुंबई : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। यह बयान 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद से जुड़ा हुआ है। हाल ही में इस यूट्यूब शो पर की गई अभद्र टिप्पणियों के कारण विवाद खड़ा हो गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनसे इस मामले में पूछताछ की गई है। यह मामला उस समय गरमाया जब पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहाबादिया ने समय रैना शो के दौरान माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणियां कीं, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
इन टिप्पणियों को लेकर लोगों में जबर्दस्त गुस्सा देखने को मिला। महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले में अश्लीलता से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज की थी। अपूर्वा मखीजा पर आरोप है कि उन्होंने शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मंगलवार को वह पुलिस के सामने पेश हुईं। यहां उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इससे पहले यूट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया और आशीष चंचलानी भी सोमवार को नवी मुंबई स्थित साइबर पुलिस मुख्यालय में अपने बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर 'बीयरबाइसेप्स' के नाम से मशहूर रणवीर अल्लाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एक एपिसोड में पहुंच थे। इस दौरान उन्होंने एक कंटेंस्टेंट से पैरेंट्स को लेकर अभद्र सवाल पूछा था। इस सवाल के बाद यह विवाद छिड़ गया और रणवीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। यहां तक कि राजनीतिक लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और उनकी आलोचना की थी। लोगों की आलोचना झेलने के बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था, "कॉमेडी मेरा पेशा नहीं है और वह टिप्पणी बिल्कुल भी सही नहीं थी। मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था।"

