डंपिंग ग्राउंड में मलमूत्र विसर्जित करने से भड़के ग्रामीण

Villagers angry over excreta being dumped in Uttan dumping ground

डंपिंग ग्राउंड में मलमूत्र विसर्जित करने से भड़के ग्रामीण

भाईंदर पश्चिम के डोंगरी गांव में स्थित धावगी पहाड़ियों पर बने डंपिंग ग्राउंड में पूरे मीरा भायंदर शहर का कचरा डंप किया जाता है। यहाँ सूखे और गीले कचरे का निस्तारीकरण किया जाता है, लेकिन अब यह स्थान और भी विवादों में घिर गया है। हाल ही में यह मामला सामने आया है कि यहां कचरे के अलावा शहर के मलमूत्र से भरे वाहनों को भी खाली किया जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में गुस्से की लहर दौड़ गई है।

 

Read More बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी में दिवसीय श्रम कला महोत्सव का आयोजन किया गया

Read More पालघर जिले पानी की टंकी का स्लैब गिरने से मासूम बच्चों की मौत

 

ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही डंपिंग ग्राउंड की दुर्गंध से वे परेशान हैं और अब यहां मलमूत्र का विसर्जन किया जाना उनकी परेशानी को और बढ़ा रहा है। इस मामले की जानकारी तब मिली, जब डोंगरी के रहिवासियों ने मंगलवार को मलमूत्र से भरी मनपा की गाड़ी (क्रमांक MH42/BF/6947) और उसके चालक को रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने वाहन चालक को उत्तन सागरी पुलिस थाने के हवाले कर दिया और कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने इस मामले में मनपा आयुक्त से शिकायत करने की सलाह देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

Read More मुलुंड म्हाडा कॉलोनी के रहिवासी को पानी की किल्लत

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मनपा ने करोड़ों रुपये खर्च कर एसटीपी (सैनिटेशन ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया है, लेकिन उसकी उपयोगिता अब सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों से डंपिंग ग्राउंड की गंदगी और दुर्गंध सहने के बावजूद उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। चुनावों के समय यह मुद्दा नेताओं की प्राथमिकताओं में शामिल होता है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

Read More मुंबई: 23 मार्च को मनसे पार्टी की नई संरचना सामने आएगी; गुड़ी पड़वा के मौके पर रैली 

 

 

 

ग्रामीणों के अनुसार, डंपिंग ग्राउंड के आसपास की हवा बेहद दूषित हो चुकी है, और इससे आंखों में जलन, खांसी, दमा जैसी गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। अब मलमूत्र का विसर्जन भी यहां किया जा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। स्थानीय लोग इस कथित अनियमितता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और मनपा से संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।

 

Related Posts