जालना में 9 वर्षीय बच्ची को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने

A case of drugging and raping a 9-year-old girl has come to light in Jalna

जालना में 9 वर्षीय बच्ची को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने

जालना में एक अज्ञात व्यक्ति ने नौ साल की एक लड़की को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर उससे दुष्कर्म किया तथा उसे सड़क पर अकेला छोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना चंदनझिरा इलाके में रविवार रात करीब 11 बजे की है। लड़की को गंभीर हालत में एक जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में छत्रपति संभाजीनगर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जालना : जालना में एक अज्ञात व्यक्ति ने नौ साल की एक लड़की को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर उससे दुष्कर्म किया तथा उसे सड़क पर अकेला छोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना चंदनझिरा इलाके में रविवार रात करीब 11 बजे की है। लड़की को गंभीर हालत में एक जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में छत्रपति संभाजीनगर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने पत्रकारों को बताया कि लड़की की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक सबूत के मुताबिक, अपराध में एक व्यक्ति के शामिल होने का संदेह है। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने छत्रपति संभाजीनगर सड़क को अवरुद्ध कर दिया और दोषी को पकड़ने की मांग की।

Read More मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी की आलोचना की

पुलिस के अनुसार, अपराध में लिप्त व्यक्ति ने लड़की को उस समय उसके घर से उठाया जब वह अकेली थी, उसे नशीला पदार्थ दिया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे एक सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपनी मां के साथ रहती है जो किसी काम से घर से बाहर गयी थी। जब महिला घर लौटी तो उसे अपनी बेटी नहीं मिली। काफी देर ढूंढने के बाद उसे पास की एक सड़क पर लड़की मिली। इसके बाद महिला ने चंदनझिरा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करायी।

Read More मार्च में हो सकता है मुंबई महानगरपालिका चुनाव