मुंबई : एअरपोर्ट पर मगरमच्छ तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

Mumbai: Two arrested at airport for smuggling crocodile

मुंबई : एअरपोर्ट पर मगरमच्छ तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एअरपोर्ट (सीएसएमआई) पर एअर इंटेलीजेंस यूनिट (एआईयू) ने जंगली जानवरों की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एआईयू ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनका नाम मो रेहान मदनी अजमेरी और हमजा यूसुफ मंसूरी है।

मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एअरपोर्ट (सीएसएमआई) पर एअर इंटेलीजेंस यूनिट (एआईयू) ने जंगली जानवरों की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एआईयू ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनका नाम मो रेहान मदनी अजमेरी और हमजा यूसुफ मंसूरी है।

दोनों को चौदह दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एआईयू से मिली जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर को अजमेरी बैंकोक से विस्तार एयरलाइंस यूके 124 से मुंबई पहुंचा था। एआईयू ने उसे जांच किया तो उसके पास कुछ नहीं मिला, लेकिन जब उसके बैग की जांच की गई तब उसके पास से जिंदा जंगली जानवर मिला है।

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

उसे ट्रॉली बैंग में एक सर्जिकल मास्क के डिब्बे में छिपाकर ले जा रहा था। जांच में पता चला कि आरोपी एअरपोर्ट के बाहर खड़े एक व्यक्ति को वह ट्रॉली बैग देने वाला था। कस्टम के कर्मचारी ने उसका पीछा किया और जैसे ही दूसरा आरोपी मंसूरी दिखा उसे पुलिस ने कस्टम ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एआईयू ने प्रजातियों की पहचान करने में सहायता के लिए वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो से संपर्क किया।

Read More बांद्रा इलाके में हुए हिट-एंड-रन: आरोपी बिहार से गिरफ्तार 

डब्ल्यूसीसीबी के क्षेत्रीय उप निदेशक ने पुष्टि की कि जब्त किए गए सरीसृप किशोर कैमन मगरमच्छ (कैमन क्रोकोडाइलस) थे। उचित परमिट के बिना इन प्रजातियों का आयात विदेश व्यापार महानिदेशालय के नियमों और वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन का उल्लंघन है। सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत, दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया और बाद में एस्प्लेनेड कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने अब वन्यजीव तस्करी अभियान की अपनी जांच जारी रखने के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत का अनुरोध किया है।

Read More बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी की याचिका खारिज