नागपुर: लव ट्रायंगल में गई महिला की जान... पूर्व सैनिक और प्रेमिका पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Nagpur: Woman lost her life in a love triangle... Case of culpable homicide registered against ex-serviceman and his girlfriend

नागपुर: लव ट्रायंगल में गई महिला की जान... पूर्व सैनिक और प्रेमिका पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

नागपुर की महिला के साथ नासिक में पति और उसकी प्रेमिका ने हाथापाई की। सिर पर गंभीर चोट लगी लेकिन नासिक में उपचार नहीं मिला। जख्मी महिला को नागपुर लाया गया लेकिन तब तक मृत्यु हो चुकी थी। समाज सेवी और तहसील पुलिस की मदद से मृतक की बेटी ने अपने पिता और उसकी प्रेमिका के खिलाफ नासिक में एफआईआर करवाई।

नागपुर: नागपुर की महिला के साथ नासिक में पति और उसकी प्रेमिका ने हाथापाई की। सिर पर गंभीर चोट लगी लेकिन नासिक में उपचार नहीं मिला। जख्मी महिला को नागपुर लाया गया लेकिन तब तक मृत्यु हो चुकी थी। समाज सेवी और तहसील पुलिस की मदद से मृतक की बेटी ने अपने पिता और उसकी प्रेमिका के खिलाफ नासिक में एफआईआर करवाई।

मृतक गौतमनगर, गड्डीगोदाम निवासी रजनी प्रकाश वालदे (50) बताई गई। नासिक पुलिस ने रजनी की बेटी काजल (25) की शिकायत पर उसके पिता प्रकाश तुकाराम वालदे (60) और दिंडोरी, नासिक निवासी मंदाकिनी गांगुर्डे (45) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रकाश सेना में जवान था। 2002 में निवृत्त होने के बाद 2022 तक डीएससी विशाखापट्टनम में नौकरी की और अब निवृत्त है। पिछले डेढ़ वर्ष से प्रकाश और मंदाकिनी के बीच प्रेम संबंध है।

प्रकाश पत्नी और 2 बच्चों को छोड़कर नासिक में मंदाकिनी के साथ रहता है। दोनों नौकरी से मिलने वाली पेंशन से 1 रुपया भी रजनी को नहीं मिल रहा था। इसीलिए 15 सितंबर को रजनी और काजल नासिक पहुंचे। परिचित लोगों की मदद से प्रकाश और मंदाकिनी के फ्लैट का पता चला। फ्लैट में जाते ही रजनी को प्रकाश और मंदाकिनी की बड़ी फोटो दिखाई दी। इससे वह बौखला गई।

रजनी का प्रकाश और मंदाकिनी के साथ जमकर विवाद हुआ। किचन में हाथापायी के दौरान प्रकाश और मंदाकिनी ने रजनी को जोर से धक्का दिया। किचन के ओटे से सिर टकराने के कारण रजनी बुरी तरह जख्मी हो गई। काजल किसी तरह सिटी अस्पताल ले गई लेकिन हालत चिंताजनक थी और वेंटिलेटर उपलब्ध न होने के कारण निजी अस्पताल ले गई। वहां भी उपचार नहीं मिला इसीलिए काजल ने एम्बुलेंस में मां को नागपुर लाने का निर्णय लिया।

17 सितंबर को तड़के वह मेयो अस्पताल पहुंची लेकिन डॉक्टर ने रजनी को मृत घोषित कर दिया। तहसील पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। काजल ने कांग्रेस नेता वसीम खान से मदद मांगी। वसीम ने तहसील पुलिस के साथ समन्वय कर काजल और उसके परिवार को नासिक के ओझर पुलिस थाने भेजा। रविवार शाम ओझर पुलिस ने प्रकाश और मंदाकिनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने उन्हें 3 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए है।

Read More केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को दी सौगात तो सीएम फडणवीस ने जताया आभार...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन