मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर मर्सिडीज और BMW की रेस! हुआ बड़ा हादसा... गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज

Mercedes and BMW race on Mumbai's Bandra-Worli Sea Link! A major accident happened... Case of attempted murder registered

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर मर्सिडीज और BMW की रेस! हुआ बड़ा हादसा... गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज

मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर रविवार को कथित तौर पर रेस करते समय तेज़ रफ़्तार मर्सिडीज कार और बीएमडब्ल्यू कार एक कैब से टकरा गईं। कैब चालक ने आरोप लगाया है कि दोनों कारें एक दूसरे के साथ रेस कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार सुबह हुए इस हादसे के कारण देश के पांचवें सबसे लंबे पुल बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ट्रैफिक जाम लग गया। 

मुंबई : मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर दो लक्जरी कारों के बीच कथित तौर पर रेस लगाने के चक्कर में भीषण हादसा हो गया। इस मामले में दोनों वाहनों के चालकों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सौभाग्य से किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर रविवार को कथित तौर पर रेस करते समय तेज़ रफ़्तार मर्सिडीज कार और बीएमडब्ल्यू कार एक कैब से टकरा गईं। कैब चालक ने आरोप लगाया है कि दोनों कारें एक दूसरे के साथ रेस कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार सुबह हुए इस हादसे के कारण देश के पांचवें सबसे लंबे पुल बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ट्रैफिक जाम लग गया। 

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10:20 बजे सी लिंक पर रेसिंग के दौरान दोनों कारों ने नियंत्रण खो दिया और वैगनआर कैब को पीछे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैब पलटकर दूसरे लें में चली गई। कैब में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। पुलिस ने बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज के ड्राइवरों शाहबाज खान (31) और तारिक चौधरी (29) को गिरफ्तार कर लिया गया। खान मुंबई सेंट्रल और चौधरी कुर्ला में रहता है। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई :'नाव हादसे के बाद छोटे भाई की तलाश में अस्पतालों के चक्कर

रिपोर्ट्स की मानें तो कैब में सवार परिवार में 10 साल का बच्चा भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना में मर्सिडीज का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि बीएमडब्ल्यू का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस ने बताया कि मर्सिडीज ने अपने आगे चल रही बीएमडब्ल्यू को टक्कर मार दी, जो बाद में बांद्रा की ओर जा रही वैगनआर कैब से टकरा गई। कैब ड्राइवर निसार अहमद (26) ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More मुंबई : ट्रैफिक जुर्माने की राशि 700 करोड़ से अधिक; वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने का फैसला 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन