महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे की बढ़ी मुश्किलें, हेट स्पीच मामले में FIR दर्ज

Troubles increase for Maharashtra BJP MLA Nitesh Rane, FIR registered in hate speech case

महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे की बढ़ी मुश्किलें, हेट स्पीच मामले में FIR दर्ज

महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में महाराज के खिलाफ मोर्चे निकाले गए थे। इसी क्रम में अहमदनगर में सकल हिंदू समाज की ओर से भी मोर्चा निकाला गया। जिसके समर्थन में बीजेपी नेता नितेश राणे भी पहुंचे। जब उन्होंने ये बयान दिया तो उसे सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड कर लिया गया। जिसके बाद AIMIM  नेता वारिश पठान ने इस वीडियो को शेयर कर आरोप लगाया कि नितेश राणे सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने अपने पोस्ट में उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

मुंबई: महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे पर भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुसलमानों को लेकर खुली धमकी दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो चुन-चुन कर मारेंगे।

जिसके बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 302, 153 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। नितेश राणे के ऊपर एक नहीं बल्कि दो-दो मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला श्रीरामपुर और दूसरा तोपखाना थाने में दर्ज हुआ है। मामला दर्ज कराने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने मुसलमानों को खुलेआम धमकी दी है।

बता दें कि अहमदनगर में रामगिरी महाराज के समर्थन में एक मोर्चे का आयोजन किया गया था। इस मोर्चे में भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग पहुंचे थे। तभी नितेश राणे ने सभा में मुसलमानों को खुली धमकी दे डाली। उन्होंने कहा,‘हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ अगर कोई कुछ कहता है तो मस्जिदों मे घुसकर चुन चुन कर मारेंगे।’यह मोर्चा महंत रामगिरी महाराज द्वारा मुसलमानों के पैगंबर पर टिप्पणी के बाद निकाले गए थे।

महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में महाराज के खिलाफ मोर्चे निकाले गए थे। इसी क्रम में अहमदनगर में सकल हिंदू समाज की ओर से भी मोर्चा निकाला गया। जिसके समर्थन में बीजेपी नेता नितेश राणे भी पहुंचे। जब उन्होंने ये बयान दिया तो उसे सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड कर लिया गया। जिसके बाद AIMIM  नेता वारिश पठान ने इस वीडियो को शेयर कर आरोप लगाया कि नितेश राणे सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने अपने पोस्ट में उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

Read More पुणे: युवक का मोबाइल छीनने और उसे 300 मीटर तक घसीटने के आरोप में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन