मुंबई : पर्यूषण पर्व पर दो दिन बंद रहेगा देवनार कत्लखाना - मनपा

Mumbai: Deonar slaughterhouse will remain closed for two days during Paryushan festival - Municipal Corporation

मुंबई : पर्यूषण पर्व पर दो दिन बंद रहेगा देवनार कत्लखाना - मनपा

मनपा प्रशासन ने जानकारी दी कि कोर्ट के निर्देश के बाद विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के बाद मनपा ने पर्यूषण पर्व के दौरान पशु वध और मांस की बिक्री पर एक दिन की बंदी लगाने का निर्णय लिया है। इसी तरह 7 सितंबर को गणेश उत्सव त्यौहार होने के कारण इस दिन भी क़त्ल खाना बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पर्यूषण पर्व त्योहार 31 अगस्त से 7 सितंबर के बीच मनाया जा रहा है।

मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए मनपा प्रशासन ने एक आदेश जारी किया है जिसके तहत पर्यूषण के समय दो दिन 4 और 7 सितंबर को देवनार कत्लखाने को बंद करने का निर्णय लिया है। जैन ट्रस्ट ने मुंबई हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी कि पर्यूषण के समय सात दिन तक कत्लखाना बंद रखा जाए। कोर्ट ने मनपा को तत्काल निर्णय लेने का आदेश दिया था।

मनपा प्रशासन ने जानकारी दी कि कोर्ट के निर्देश के बाद विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के बाद मनपा ने पर्यूषण पर्व के दौरान पशु वध और मांस की बिक्री पर एक दिन की बंदी लगाने का निर्णय लिया है। इसी तरह 7 सितंबर को गणेश उत्सव त्यौहार होने के कारण इस दिन भी क़त्ल खाना बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पर्यूषण पर्व त्योहार 31 अगस्त से 7 सितंबर के बीच मनाया जा रहा है।

Read More घाटकोपर में स्काईवॉक से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

पर्यूषण पर्व जैन धर्मावलंबियों का एक वार्षिक पवित्र त्योहार है और आध्यात्मिक उत्थान तथा आत्म-शुद्धि के लिए मनाया जाता है। जैन ट्रस्ट ने इस समय पूरे सप्ताह पशु वध और मांस की बिक्री पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी। मनपा ने अक्टूबर 2015 में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके अनुसार कत्लखाने सालाना केवल 15 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा, जिसमें पर्यूषण पर्व शामिल नहीं है।

Read More अडानी समूह के धारावी पुनर्विकास को दिए गए टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

चूँकि यह त्योहार गणेश चतुर्थी के साथ ही पड़ रहा है, इसलिए पर्यूषण पर्व को एक दिन कत्लखाने को अवकाश कैलेंडर में शामिल कर लिया गया है। शेठ मोतीशा लालबाग जैन चैरिटीज ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया था कि जैन धर्म पर्यूषण के दौरान शांति और 'अहिंसा' सहित विश्वास के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

Read More मुंबई : नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14

इस समय पशु क़त्ल होता है तो जैन धर्म के लिए हानिकारक होगा। ट्रस्ट ने पशु वध और मांस की बिक्री पर 31 अगस्त से 7 सितंबर के दौरान पशुओं की खरीद और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। मुंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ ने मनपा को इस विषय पर तत्काल निर्णय लेने का आदेश दिया था।

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन