मुंब्रा में एक पुल के पास युवक का अपहरण कर लूटपाट, दो लोग गिरफ्तार

A young man was kidnapped and robbed near a bridge in Mumbra, two people arrested

मुंब्रा में एक पुल के पास युवक का अपहरण कर लूटपाट, दो लोग गिरफ्तार

ठाणे के 19 वर्षीय एक व्यक्ति का अपहरण, मारपीट और लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने रविवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को छह लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को एक स्क्रीनशॉट दिखाकर उससे पैसे की मांग की।

ठाणे : ठाणे के 19 वर्षीय एक व्यक्ति का अपहरण, मारपीट और लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने रविवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को छह लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को एक स्क्रीनशॉट दिखाकर उससे पैसे की मांग की।

उस स्क्रीनशॉट में आरोपियों ने उसे क्रिप्टोकरेंसी भेजने का दावा किया था। अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि जब शिकाय तकर्ता ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया तो छह लोग उसे एक गाड़ी में डालकर मुंब्रा बाईपास पर एक पुल के पास ले गए, जहां उन्होंने उसकी पिटाई की और उसके पास मौजूद 3,000 रुपये छीन लिए।

Read More मुंबई : चाइनीज बनाने वाली मशीन में फंसी शर्ट और चली गई 22 साल के एक युवक जान !

उन्होंने बताया कि बाबू कैफ, अरशद आदिल अंसारी, आमिर खान, आकिब आरिफ खान, मोहम्मद आदिल अंसारी और फरहान शेख ने युवक को छोड़ने से पहले कैमरे पर यह कहने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया कि उस पर उनका पैसा बकाया है।

Read More बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी की याचिका खारिज