मुंबई की सड़कों पर बारिश के साथ ही बनने लगे गड्ढे... सड़कों पर मात्र 82 गड्ढे

Potholes started appearing on Mumbai roads as soon as it started raining... only 82 potholes on the roads

मुंबई की सड़कों पर बारिश के साथ ही बनने लगे गड्ढे... सड़कों पर मात्र 82 गड्ढे

मनपा ने इसी समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुंबई की सभी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का बीणा उठाया है, लेकिन उसमें भी धीमी गति से काम होने पर मनपा की किरकिरी हो रही है। मनपा प्रशासन ने मुंबई की सड़क पर बनने वाले गड्डों को चौबीस घंटे में भरने की जिम्मेदारी सभी 227 वार्ड के सब इंजीनियरों पर डाली है।

मुंबई : मानसून के दौरान पानी भरने की घटना से मुंबई महानगर पालिका की छिछालेदर होती है। लेकिन सबसे ज्यादा मनपा को परेशानी मुंबई की सड़कों पर बनने वाले गड्डों से होती है। सड़क की खस्ता हाल होने पर मनपा प्रशासन को कोर्ट तक से फटकार सहनी पड़ती है।

मनपा ने इसी समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुंबई की सभी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का बीणा उठाया है, लेकिन उसमें भी धीमी गति से काम होने पर मनपा की किरकिरी हो रही है। मनपा प्रशासन ने मुंबई की सड़क पर बनने वाले गड्डों को चौबीस घंटे में भरने की जिम्मेदारी सभी 227 वार्ड के सब इंजीनियरों पर डाली है।

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

सड़क पर बनने वाले गड्डों की शिकायत करने के लिए मनपा ने लोगों को कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिसमे फोटो निकाल कर शिकायत करने से लेकर मनपा के सभी 227 वार्ड के सब इंजीनियर के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराए गए हैं, जिसके व्हाट्सएप पर फोटो के साथ शिकायत करने का निर्देश दिया गया है।

Read More मुंबई के गोवंडी में BEST बस ने 25 साल की बाइक सवार को कुचला, ड्राइवर और स्टेस्टिल को गिरफ्तार किया