मुंबई के वकोला में डॉलर देने के नाम पर धोखाधड़ी... पैसे लेकर भागा आरोपी

Fraud in the name of giving dollars in Vakola, Mumbai... Accused ran away with money

मुंबई के वकोला में डॉलर देने के नाम पर धोखाधड़ी... पैसे लेकर भागा आरोपी

वाकोला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मन्नू नाबिक नामक शिकायतकर्ता ऑटो चलाते हैं। एक दिन उन्होंने मालाड से वकोला के लिए एक पैसेंजर को बिठाया। उसने बातचीत करते करते शिकायतकर्ता को एक 20 डॉलर का अमेरिकी नोट दिया। वह दादर में जाकर उस नोट को भारतीय करंसी में बदलवाया, तब वह असली नोट निकला।

मुंबई : वकोला पुलिस ने ऑटो चालक के साथ भारतीय नोट के बदले डॉलर देने के नाम पर धोखाधड़ी करनेवाले शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोपी ने पहपे असली अमेरिकी डॉलर शिकायतकर्ता को दिए और उसे चलाकर वह असली है या नकली यह तय करने के लिए कहा। इसके बाद उसने शिकायतकर्ता को भारतीय नोट लाकर सस्ते दामों में डॉलर देने का झांसा दिया। शिकाय तकर्ता जैसे ही भारतीय नोट लेकर आया आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया।

वाकोला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मन्नू नाबिक नामक शिकायतकर्ता ऑटो चलाते हैं। एक दिन उन्होंने मालाड से वकोला के लिए एक पैसेंजर को बिठाया। उसने बातचीत करते करते शिकायतकर्ता को एक 20 डॉलर का अमेरिकी नोट दिया। वह दादर में जाकर उस नोट को भारतीय करंसी में बदलवाया, तब वह असली नोट निकला।

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल

इसके बाद उसे कहा गया कि उसके पहचानवा- ला एक शख्स है जिसके पास ऐसे नोट हैं। इसपर शिकायतकर्ता को कहा कि दो लाख रुपये होंगे तो इससे उसे फायदा हो जाएगा। तभी शिका- यतकर्ता ने उससे कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं वह 50 हजार रुपये लेकर आ सकता है। उसने 50 हजार का बंदोबस्त अपने दोस्तों से मिलकर किया।

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

वह 8 मई को 50 हजार रु पये लेकर वह वकोला पहुंचा। शिकायतकर्ता वकोला में पहुंचा तब उसे एक गली में ले जाया गया। गली में जाने के बाद आरोपी ने उससे कहा कि वह डॉलर लेकर आता है। वहां से वह गया और वापस लौटा ही नहीं। मामले की शिकायत थाने में की गई और फिर मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Read More मरीजों को दी गई नकली दवाइयां... औषधि प्रशासन की कार्रवाई में 1 करोड़ 85 लाख की नकली दवाइयां जब्त !

 

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार