शिंदे गुट से अब संजय निरुपम को बड़ा झटका... मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से उतारा प्रत्याशी

Now a big blow to Sanjay Nirupam from Shinde group... Candidate fielded from Mumbai North-West seat

शिंदे गुट से अब संजय निरुपम को बड़ा झटका...  मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से उतारा प्रत्याशी

शिवसेना उद्धव गुट ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतार दिया है जबकि इस सीट से खुद संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सवालों के कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी सरकार के समक्ष नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने संजय निरुपम को तत्काल प्रभाव से 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

मुंबई : कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता संजय निरुपम को अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना से भी बड़ा झटका लगा है। शिन्दे गुट शिवसेना ने मुम्बई की उत्तर-पश्चिम सीट से विधायक रविन्द्र वायकर को टिकट दे दिया है। बता दें कि इसी सीट पर टिकट न मिलने के विवाद के बाद संजय निरुपम ने कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि टिकट के लिए वह शिंदे गुट और भाजपा के संपर्क में थे। हालांकि, शिवसेना ने उत्तर-पश्चिम सीट से अपना उम्मीदवार उतार के निरुपम को झटका दिया है।

संजय निरुपम ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि वो मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव तो लड़ेंगे लेकिन निर्दलीय नहीं। हालांकि, अब महायुति (भाजपा, शिवसेना, एनसीपी) की तरफ से रविन्द्र वायकर को उम्मीदवार घोषित करने के बाद अब संजय निरुपम के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ही विकल्प बचा रह गया है।

शिवसेना उद्धव गुट ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतार दिया है जबकि इस सीट से खुद संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सवालों के कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी सरकार के समक्ष नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने संजय निरुपम को तत्काल प्रभाव से 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, महाराष्ट्र में पहले, दूसरे, तीसरे , चौथे  और पांचवें चरण में इलेक्शन हैं। इसमें पहले चरण में 19 अप्रैल को 5 सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 8 सीटों पर, तीसरे चरण में 7 मई को 11 सीटों पर, चौथे चरण में 13 मई को 11 सीटों पर और पांचवे चरण में 20 मई को 13 सीटों पर चुनाव चुनाव होगा।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन