शिंदे गुट से अब संजय निरुपम को बड़ा झटका... मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से उतारा प्रत्याशी

Now a big blow to Sanjay Nirupam from Shinde group... Candidate fielded from Mumbai North-West seat

शिंदे गुट से अब संजय निरुपम को बड़ा झटका...  मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से उतारा प्रत्याशी

शिवसेना उद्धव गुट ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतार दिया है जबकि इस सीट से खुद संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सवालों के कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी सरकार के समक्ष नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने संजय निरुपम को तत्काल प्रभाव से 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

मुंबई : कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता संजय निरुपम को अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना से भी बड़ा झटका लगा है। शिन्दे गुट शिवसेना ने मुम्बई की उत्तर-पश्चिम सीट से विधायक रविन्द्र वायकर को टिकट दे दिया है। बता दें कि इसी सीट पर टिकट न मिलने के विवाद के बाद संजय निरुपम ने कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि टिकट के लिए वह शिंदे गुट और भाजपा के संपर्क में थे। हालांकि, शिवसेना ने उत्तर-पश्चिम सीट से अपना उम्मीदवार उतार के निरुपम को झटका दिया है।

संजय निरुपम ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि वो मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव तो लड़ेंगे लेकिन निर्दलीय नहीं। हालांकि, अब महायुति (भाजपा, शिवसेना, एनसीपी) की तरफ से रविन्द्र वायकर को उम्मीदवार घोषित करने के बाद अब संजय निरुपम के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ही विकल्प बचा रह गया है।

शिवसेना उद्धव गुट ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतार दिया है जबकि इस सीट से खुद संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सवालों के कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी सरकार के समक्ष नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने संजय निरुपम को तत्काल प्रभाव से 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, महाराष्ट्र में पहले, दूसरे, तीसरे , चौथे  और पांचवें चरण में इलेक्शन हैं। इसमें पहले चरण में 19 अप्रैल को 5 सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 8 सीटों पर, तीसरे चरण में 7 मई को 11 सीटों पर, चौथे चरण में 13 मई को 11 सीटों पर और पांचवे चरण में 20 मई को 13 सीटों पर चुनाव चुनाव होगा।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पुणे में 3 करोड़ की कार से युवक-युवती को कुचला, नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज  पुणे में 3 करोड़ की कार से युवक-युवती को कुचला, नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज
मुंबई। रविवार की सुबह अपनी पोर्शे कार में नशे में गाड़ी चलाते समय एक नाबालिग द्वारा दो युवा तकनीशियनों को...
मुंबई के सायन में मतदान के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर रैली में ड्रोन उड़ानें के मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज
लोकसभा चुनाव के बीच मुंबई पुलिस कंट्रोल को मिली बम की धमकी... 'दादर के मैकडोनाल्ड में होगा धमाका'
पालघर जिले के वाडा तालुका में पति की कुल्हाड़ी से हत्या... पत्नी गिरफ्तार
मुंबई में सफाईकर्मी को सड़क पर मिला 150 ग्राम सोना, पुलिस को सौंपा
52 दिन में 115 जनसभाएं; देवेन्द्र फड़णवीस ने किया रिकॉर्ड तोड़ प्रचार

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media