मनपा आयुक्त भूषण गगरानी का अधिकारियों को निर्देश... लोगों से बढ़ाएं संपर्क

Municipal Commissioner Bhushan Gagrani's instructions to officials... increase contact with people

मनपा आयुक्त भूषण गगरानी का अधिकारियों को निर्देश... लोगों से बढ़ाएं संपर्क

मनपा आयुक्त ने उपायुक्त को विशेष रूप से निर्देश दिया कि उपायुक्त खुद सहायक आयुक्त के साथ समन्वय बिठाएं और लोगों की शिकायत का निपटारा करें। मनपा आयुक्त भूषण गगरानी की बैठक में अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी, अमित सैनी, अभिजीत बांगर, सुधाकर शिंदे सहित सभी सह आयुक्त और उपायुक्त सहायक आयुक्त उपस्थित थे। गगरानी ने बैठक में कहा कि इस बैठक के आयोजन के पीछे का उद्देश्य समन्वय में आने वाली कठिनाइयों के साथ-साथ नव विचारों पर चर्चा की जाएगी ।

मुंबई : मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अधिकारी लोगों से मिलें, उनकी शिकायत सुने और समय पर उसका निपटारा करें। मनपा आयुक्त अब हर महीने एक सोमवार को खुद अधिकारियों की बैठक लेकर लोगों की शिकायतों आदि का जायजा लेंगे।

मनपा आयुक्त ने कहा कि पिछले दो साल से मनपा का चुनाव नहीं हुआ है। नगरसेवक नहीं होने से लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है। मनपा आयुक्त ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए लोगों की रोजाना बात सुने। आयुक्त ने कहा कि लोगों की शिकायत सुनने के लिए उन्हें समय दे।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

मनपा आयुक्त ने उपायुक्त को विशेष रूप से निर्देश दिया कि उपायुक्त खुद सहायक आयुक्त के साथ समन्वय बिठाएं और लोगों की शिकायत का निपटारा करें। मनपा आयुक्त भूषण गगरानी की बैठक में अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी, अमित सैनी, अभिजीत बांगर, सुधाकर शिंदे सहित सभी सह आयुक्त और उपायुक्त सहायक आयुक्त उपस्थित थे। गगरानी ने बैठक में कहा कि इस बैठक के आयोजन के पीछे का उद्देश्य समन्वय में आने वाली कठिनाइयों के साथ-साथ नव विचारों पर चर्चा की जाएगी ।

मनपा आयुक्त ने कहा मुंबई मनपा एक विश्व प्रसिद्ध संगठन है। मनपा अपनी स्थापना के बाद से 150 वर्षों के दौरान क्रियान्वित नवीन परियोजनाओं और तत्कालीन पदाधिकारियों और अधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णयों के लिए प्रसिद्ध है। इस परियोजना को स्थापित करने वाले तत्कालीन अधिकारियों का नाम आज भी याद किया जाता है। इसलिए मौजूदा अधिकारियों को जनहित को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध संसाधनों की मदद से कम से कम एक ऐसी नवीन परियोजना शुरू करनी चाहिए। मनपा प्रशासन ने एक दीर्घकालिक दूरदर्शी परियोजना के रूप में पहचाने जाने की भी अपील की है।

Read More मुंबई : अब ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए हर साल 10 दिनों के प्रशिक्षण के अलावा हर छह महीने में स्वास्थ्य जांच और मानसिक परीक्षण करवाना अनिवार्य

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश