19 फरवरी को मुंबई कोस्टल रोड के पहले चरण का उद्घाटन

Inauguration of the first phase of Mumbai Coastal Road on 19 February

19 फरवरी को मुंबई कोस्टल रोड के पहले चरण का उद्घाटन

मुंबई, कोस्टल रोड परियोजना को दो भागों में बांटा गया है। इसके दो भाग हैं दक्षिण भाग और उत्तर भाग। इसमें सबसे पहले दक्षिणी हिस्से का काम लिया गया है। यह सड़क परियोजना मुंबई और कांदिवली के बीच लगभग 29 किमी की है।

मुंबई, कोस्टल रोड परियोजना को दो भागों में बांटा गया है। इसके दो भाग हैं दक्षिण भाग और उत्तर भाग। इसमें सबसे पहले दक्षिणी हिस्से का काम लिया गया है। यह सड़क परियोजना मुंबई और कांदिवली के बीच लगभग 29 किमी की है। साउथ कोस्टल प्रोजेक्ट साढ़े दस किलोमीटर का हिस्सा है जो मरीन ड्राइव के प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर से वर्ली बांद्रा सी-लिंक तक शुरू होता है।


कोस्टल रोड बन जाने के बाद 10 किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज 10-12 मिनट में तय किया जा सकेगा। कोस्टल रोड की कुल लंबाई 29.2 किलोमीटर है और इसका काम दो फेज में हो रहा है। ऐसे में इसके बन जाने से 30 से 40 मिनट समय की बचत होगी। फेज वन में 10.58 किलोमीटर का ब्रिज बन रहा है। वहीं 2.4 किमी तक समुद्री टनल बना है। कुल 13,898 करोड़ के प्रोजेक्ट में अब तक 9,383 करोड़ का काम किया गया है।अनुमान के मुताबिक इस कोस्टल रोड का काम करीब 84 फीसदी से ज्यादा हो पूरा हो चुका है। 

Read More भिवंडी : 24 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड हड़पने वाला ठग गिरफ्तार


भारत की यह पहली ऐसी टनल है जिसे समुद्र के अंदर बनाया गया है। यह टनल 40 फीट चौड़ी है। कोस्टल रोड का एक लेन जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है।करीब 14 हजार करोड़ की लागत से बन रहा कोस्टल रोड का पहला फेज वर्ली से मरीन ड्राइव तक जाएगा।मरीन ड्राइव से प्रियदर्शिनी पार्क तक दो सुरंगें हैं जो कुल 4 किमी तक 2-2 किमी की दो सुरंगें हैं। पूरे साउथ कोस्टल रोड प्रोजेक्ट पर 12,700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

Read More हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को ब्योरा पेश करने का दिया आदेश 


कोस्टल रोड परियोजना में तीन इंटरचेंज हैं। पहला इंटरचेंज इमर्सन गार्डन में, दूसरा इंटरचेंज हाजी अली में और तीसरा इंटरचेंज वर्ली में है। इंटरचेंजों के बीच पार्किंग व्यवस्था अंडरग्राउंड होगी जहां 1600 गाड़ियां पार्क की जाएंगी। पूरी सड़क आठ लेन की होगी जबकि सुरंग मार्ग छह लेन का होगा। इससे जुड़ी अन्य परियोजनाओं में गार्डन साइकिल ट्रैक और जॉगिंग ट्रैक का निर्माण शामिल है। इस 10 किमी की सड़क पर 16 अंडरपास बनाए गए हैं ताकि पैदल यात्री आसानी से रास्ता पार कर सकें। अगर सुरंग में कोई हादसा हो जाता है तो तत्काल मदद की भी व्यवस्था की गई है।  

Read More नवी मुंबई : कैदी के भाई से रिश्वत लेना पड़ा भारी... पुलिसकर्मी और जेल अधिकारी पर गिरी गाज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश