जापान में पहले भारतीय बने देवेन्द्र फडणवीस, प्रदान की गई मानद डॉक्टरेट की उपाधि!

Devendra Fadnavis became the first Indian in Japan, awarded honorary doctorate degree!

जापान में पहले भारतीय बने देवेन्द्र फडणवीस, प्रदान की गई मानद डॉक्टरेट की उपाधि!

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को जापान की कोयासन यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। ग्रेजुएशन समारोह आज मुंबई यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन हॉल में आयोजित किया गया।

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को जापान की कोयासन यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। ग्रेजुएशन समारोह आज मुंबई यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन हॉल में आयोजित किया गया। फड़नवीस इस यूनिवर्सिटी से ऐसी डिग्री पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं|


कोयासन विश्वविद्यालय ने अपने 120 साल के इतिहास में पहली बार मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान करने का निर्णय लिया है। फडणवीस को बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास, जलयुक्त शिवार के माध्यम से जल संरक्षण और महाराष्ट्र में सामाजिक समानता के लिए उनके काम के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। कोयासन विश्वविद्यालय के प्रो. इनुई रुनिन, वाकायामा प्रान्त के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विभाग के निदेशक यामाशिता योशियो, मुंबई में जापान के वाणिज्य दूत डॉ. फुकाहोरी यासुकाता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Read More महाराष्ट्र के अहिल्या नगर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अन्ना हजारे ने किया स्वागत...


राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अगस्त 2023 में जापान का दौरा किया। इस दौरे के दौरान  फडणवीस ने कोयासन यूनिवर्सिटी का दौरा किया| तब डीन सोएदा सैन ने फडणवीस को डॉक्टरेट की उपाधि देने की घोषणा की थी|अपनी जापान यात्रा के दौरान फड़णवीस ने वाकायामा के गवर्नर शुहेई किशिमोटो से मुलाकात की। उस समय कोयाचो के मेयर योशिया हिरानो, कोयासन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रयुशो सोइदा, वाकायामा के विदेश मामलों के निदेशक योशितो यामाशिता और अन्य उपस्थित थे।

Read More पुणे आरपीएफ ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत 246 बच्चों को माता-पिता से मिलवाया


जापानी उद्योगों को महाराष्ट्र में आने के लिए एक विशेष चैंबर की स्थापना कर निवेश वृद्धि को बढ़ावा दिया जाएगा। गवर्नर किशिमोतो ने कहा कि हम महाराष्ट्र में आईटी कंपनियों के साथ काम करना चाहते हैं। मैं जापान के उद्यमियों और व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ महाराष्ट्र आऊंगा।

Read More मुंबई एलीफेंटा नाव हादसे में 13 की मौत, चार की हालत गंभीर, नौसेना-पुलिस ने कुल 99 लोगों को बचाया

 

Read More पेन ड्राइव बम से फडणवीस और शिंदे को खत्म करने की उद्धव सरकार ने रची थी साजिश... HC पहुंचा केस

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश