इकबाल सिंह चहल अब हुए भ्रष्टाचारी... आदित्य ठाकरे ने पदोन्नति करने का सरकार पर लगाया आरोप

Iqbal Singh Chahal is now corrupt... Aditya Thackeray accused the government of promoting him

इकबाल सिंह चहल अब हुए भ्रष्टाचारी... आदित्य ठाकरे ने पदोन्नति करने का सरकार पर लगाया आरोप

आदित्य ठाकरे ने एक समय के उनके सबसे खास रहे इकबाल सिंह चहल को भ्रष्टाचार  का मुखिया बताया और कहा कि सुनने में आ रहा है कि राज्य की सरकार ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारी को पदोन्नति देने जा रही है।ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार आने पर ऐसे अधिकारी पहले जेल जाएंगे। पदोन्नति दिए जाने पर भी आदित्य ठाकरे ने सवाल खड़ा किया।

मुंबई : मनपा आयुक्त और प्रशासक इकबाल सिंह चहल दो साल पूर्व  शिवसेना नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे आदित्य ठाकरे के एक दम खासमखास अधिकारी थे लेकिन अब वही मनपा आयुक्त आदित्य ठाकरे के लिए भ्रष्टाचारी हो गए है। आदित्य ठाकरे ने शनिवार को पत्रकार परिषद लेकर आरोप लगाया कि मनपा में पिछले कुछ दिनो से भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

ठाकरे ने आरोप लगाया कि मनपा में हुए घोटालों की फाइलों पर मनपा आयुक्त और प्रशासक इकबाल सिंह चहल के हस्ताक्षर है। राज्य सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि इकबाल सिंह चहल को पदोन्नति दिए जाने की बात सुनाई दे रही है । उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारी व्यक्ति को कैसे पदोन्नति दी जा रही है ऐसा सवाल खड़ा किया।

Read More केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बचाव में उतरे महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस, बोले- वे ऐसा कर ही नहीं सकते

बता दे कि मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शुक्रवार की आधी रात को एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिवसेना उद्घव गुट के नेता आदित्य ठाकरे पर अवैध रूप से ब्रिज का उदघाटन करने के मामले में मामला दर्ज कराया गया। मनपा आयुक्त ने पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत में कहा है कि ब्रिज का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और ब्रिज को वाहनों के लिए जबरजस्ती कर खोल दिए जाने से वाहन चालकों के जानमाल का नुकसान होने की संभावना बन सकती है।

Read More महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन मुंबई में बारिश नहीं होगी

इसी के चलते मनपा आयुक्त ने  विधायक आदित्य ठाकरे सहित विधायक सुनील शिंदे ,सचिन अहीर ,पूर्व महापौर किशोरी पेडेकर सहित अन्य 15 से 20 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया।मनपा आयुक्त की शिकायत पर जवाब देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होकर 10 दिन से अधिक समय हो चुका है।

Read More महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने 33788 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं...

ब्रिज को इस लिए नही खोला जा रहा है क्योंकि सरकार के लोगो के पास उद्घाटन करने के लिए समय नहीं है लेकिन इसका खामियाजा स्थानीय जनता को मिलने का आरोप लगाया।आदित्य ठाकरे ने कहा कि ब्रिज का निर्माण होने के बावजूद शुरू नहीं किए जाने से वाहन चालकों को घंटों ट्रैफिक में रहना पड़ रहा है जिसके चलते उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

Read More मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दोबारा पेश किया विशेष लोक सुरक्षा विधेयक...

आदित्य ठाकरे ने मनपा प्रशासन द्वारा उन पर मामला दर्ज करने के आरोप में कहा कि मनपा मुख्यालय में अवैध रूप से कब्जा जमाए पालक मंत्री के कार्यालय के खिलाफ मामला दर्ज करने की उनकी हिम्मत नही है।हमने जनता के लिए ब्रिज शुरू किया है । मनपा में जाकर अवैध कब्जा नहीं जमाया है।

आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि मनपा आयुक्त और प्रशासक इस समय भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हुए है।उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में मनपा के कई भ्रष्टाचार को जनता के समाने लाया है स्ट्रीट फर्नीचर से लेकर  सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य घोटाला आदि है।

आदित्य ठाकरे ने एक समय के उनके सबसे खास रहे इकबाल सिंह चहल को भ्रष्टाचार  का मुखिया बताया और कहा कि सुनने में आ रहा है कि राज्य की सरकार ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारी को पदोन्नति देने जा रही है।ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार आने पर ऐसे अधिकारी पहले जेल जाएंगे। पदोन्नति दिए जाने पर भी आदित्य ठाकरे ने सवाल खड़ा किया।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश