शिंदे-फडणवीस सरकार में सब ठीक नहीं, मुख्यमंत्री के बेटे श्रीकांत शिंदे ने की इस्तीफे की पेशकश

All is not well in Shinde-Fadnavis government...

शिंदे-फडणवीस सरकार में सब ठीक नहीं, मुख्यमंत्री के बेटे श्रीकांत शिंदे ने की इस्तीफे की पेशकश

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उथल पुथल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने इस्तीफे की पेशकश की है। कल्याण बीजेपी ने उनके खिलाफ बैठक आयोजित कर उन्हें सपोर्ट न करने का प्रस्ताव पारित किया था।

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर संकट के संकेत दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बीजेपी के बीच तकरार आने लगी है। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी है। बताया जा रहा है कि वह कई चीजों को लेकर नाराज हैं। दरअसल कल्याण लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी की तरफ शिवसेना (शिंदे गुट) को सहयोग नहीं करने का कड़ा रुख अख्तियार करने पर शिंदे गुट और बीजेपी की तकरार सामने आ गई है।

srikant-shinde-copy-100882557

Read More दादर में नहीं टूटेगा हनुमान मंदिर, उद्धव ठाकरे की शिवसेना के विरोध के बाद मध्य रेलवे ने बदला फैसला

इसके लिए गुरुवार को कल्याण में एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्यमंत्री के बेटे और मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे का सपोर्ट न करने का प्रस्ताव पारित किया गया। श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि गठबंधन में खलल पड़ने पर वह इस्तीफा देने को तैयार हैं। श्रीकांत शिंदे ने आरोप लगाया है कि कुछ नेता डोंबिवली में स्वार्थी राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी और शिंदे की शिवसेना के बीच यह पहला बड़ा विवाद है।

Read More महाराष्ट्र : सड़क हादसों में मृतकों में से ८७ प्रतिशत महिलाएं; राष्ट्रीय महमार्गों पर दुर्घटनाएं ज्यादा

कुछ दिन पहले डोंबिवली पूर्व बीजेपी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी नंदू जोशी के खिलाफ डोंबिवली मानपाडा थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आक्रामक हो गए थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मानपाडा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और शेखर बागडे का तबादला करने की मांग की थी। इसके चलते बागडे को कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया था। इस आंदोलन में शिंदे गुट ने बीजेपी का साथ नहीं दिया था। इसके चलते बीजेपी नेताओं में नाराजगी है।

Read More महाराष्ट्र के अहिल्या नगर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अन्ना हजारे ने किया स्वागत...

हाल ही में डोंबिवली-दिवा शहर में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। इस दौरान शहर में लगाए गए बैनर पर बीजेपी के नेता व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का फोटो नहीं लगाए जाने से भी बीजेपी ने नाराजगी व्यक्त की थी। शिंदे सेना ने इस संबंध में स्पष्टीकरण भी दिया था।

Read More पुणे स्थित ‘जय स्तंभ’ भूमि में 22 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि तक प्रवेश करने की अनुमति