फडणवीस के साथ आधी रात तक चली मीटिंग, एकनाथ शिंदे-BJP गठबंधन को मिलेगा नया दोस्त?

Ahead of 2024 LS and Assembly polls, Shinde and Fadnavis hold meeting until midnight to discuss strategy, alliances

फडणवीस के साथ आधी रात तक चली मीटिंग, एकनाथ शिंदे-BJP गठबंधन को मिलेगा नया दोस्त?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते दो दिनों में रात के समय दो अहम मीटिंग की हैं। जिसमें एक राज ठाकरे के साथ हुई मुलाकात और दूसरी बीती रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ हुई मुलाकात। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शिंदे- बीजेपी गठबंधन को राज ठाकरे के रूप में एक नया साथी मिल सकता है।

बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर थी। एक दिन पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को लेकर सियासी अटकलें शुरू थीं। इसी बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दरम्यान बुधवार आधी रात को मुलाकात हुई। अब यह मुलाकात भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस मुलाकात की वजह से एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा शुरू हो गयी है। यह भी कहा जा रहा है कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे को गठबंधन में लेने के विषय पर भी चर्चा हुई है। सूत्रों की माने तो सीएम के सरकारी निवास स्थान वर्षा बंगले पर हुई इस मुलाकात में समविचारी दलों को गठबंधन में शामिल करने पर भी चर्चा हुई है। दरअसल सकाल मीडिया का सर्वे और इसके पहले हुए सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी का पलड़ा भारी है। ऐसे में बीजेपी की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

sidhe-and-fadanvis-1656172110

माना जा रहा है कि यह मुलाकात इसी वजह से हुई है। आने वाले दिनों में बीएमसी के चुनाव होने हैं। यह चुनाव बीजेपी और उद्धव ठाकरे के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। बीजेपी ने बीएमसी चुनाव की जिम्मेदारी मुंबई अध्यक्ष और पूर्व मंत्री आशीष शेलार को सौंपी है। बीएमसी चुनाव में पिछली बार बीजेपी ने आशीष शेलार की अगुवाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया था... Shinde and Fadnavis hold meeting until midnight....

वर्षा बंगले पर आधी रात दो घंटे तक एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की अहम मीटिंग हुई। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें आगामी चुनाव को देखते हुए राज ठाकरे और अन्य समविचारी दलों के गठबंधन में शामिल करने का मुद्दा। मंत्रिमंडल विस्तार, मानसून को लेकर राज्य सरकार की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यह भी कहा जा रहा है कि इस मीटिंग के दौरान बीजेपी का दूसरा कोई भी नेता मौजूद नहीं था। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि मानसून के पहले कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं... Shinde and Fadnavis hold meeting until midnight...

सत्ता संघर्ष पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। शिंदे-फडणवीस गठबंधन के नेताओं ने मंत्रिमंडल विस्तार की भी मांग की है। इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में कितने लोगों को शामिल किया जाए। किस-किस को मौका दिया जाए और किसे नहीं। साथ ही किसके नाम पर विवाद है। इन सभी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि मानसून सत्र के पहले शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार हो जायेगा... Shinde and Fadnavis hold meeting until midnight....

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नवी मुंबई में 10 साल की दो बच्चियों के साथ कपड़ा दुकानदार ने किया दुष्कर्म... नवी मुंबई में 10 साल की दो बच्चियों के साथ कपड़ा दुकानदार ने किया दुष्कर्म...
नवी मुंबई के पावने गांव के एक कपड़ा दुकानदार द्वारा दो नाबालिग लड़कियों को दुकान में ले जाकर दुष्कर्म करने...
अपना वोट कांग्रेस पार्टी को देकर बर्बाद ना करें - संजय निरुपम
नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर की मदद करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित...
कंक्रीटिंग के कारण सायन-पनवेल हाईवे से पामबीच तक ट्रैफिक जाम 
डोंबिवली में नशेड़ी बेटे की पिता ने कर दी हत्या !
शुक्रवार, शनिवार को बदलापुर, अंबरनाथ में पानी की कमी...
ठाणे में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एसटी निगम में नौकरी... नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media