भिवंडी : भाजपा नेता दोहरे हत्याकांड से हडक़ंप; घटना के खिलाफ तीव्र विरोध

Bhiwandi: BJP leader shocked by double murder; Strong protest against the incident

भिवंडी : भाजपा नेता दोहरे हत्याकांड से हडक़ंप; घटना के खिलाफ तीव्र विरोध

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी के खर्डी इलाके में अज्ञात हमलावारों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तांगड़ी और तेजस तांगड़ी धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गए। इस घटना में धीरज तांगड़ी घायल हो गए, उनकाे नजदीकी अस्पताल में कराया गया है। भिवंडी पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले छानबीन कर रही है। 

भिवंडी : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी के खर्डी इलाके में अज्ञात हमलावारों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तांगड़ी और तेजस तांगड़ी धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गए। इस घटना में धीरज तांगड़ी घायल हो गए, उनकाे नजदीकी अस्पताल में कराया गया है। भिवंडी पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले छानबीन कर रही है। 

 

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

इस दोहरे हत्याकांड से ठाणे में हडक़ंप मच गया है। भाजपा कार्यकर्ता इस घटना के खिलाफ तीव्र विरोध व्यक्त कर रहे हैं। इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि भिवंडी में खर्डी स्थित कार्यालय में बीती रात प्रफुल्ल तांगड़ी, तेजस तांगड़ी और धीरज तांगड़ी बैठे थे। उसी समय कार्यालय में पांच अज्ञात लोग कार्यालय में जबरन घुस गए और इन तीनों पर धारदार हथियारों से हमला करना शुरु कर दिया।

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

हमलावरों ने भाजपा स्थानीय नेता को मृत समझकर वहां से तत्काल फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और दोनों शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायल धीरज का बयान दर्ज कर मामले की घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी के सहयोग से जाँच की जा रही है।
 

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला