महाराष्ट्र के सीएम शिंदे व ड‍िप्‍टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने क‍िए रामलला के दर्शन... सरयू की करेंगे आरती

Maharashtra CM Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis visited Ramlala… will perform aarti of Saryu

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे व ड‍िप्‍टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने क‍िए रामलला के दर्शन... सरयू की करेंगे आरती

शिंदे ने रामलला का पूजन अर्चन करने से पूर्व राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया और रामलला का दर्शन करने के बाद लौटते हुए उनका काफिला बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी की ओर उन्मुख हुआ। बता दें क‍ि श‍िंंदे का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क में उतरा था। इसके बाद कुछ दूर तक सीएम ने जीप पर खड़े होकर समर्थकों का अभ‍िवादन स्‍वीकार क‍िया।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज हजारों शिवसैनिकों के साथ अयोध्‍या पहुंचे। राजा राम की नगरी में श‍िंदे का फूल मालाओं के साथ जय श्री राम के नारों के साथ जोरदार स्‍वागत हुआ। सरयू तट पर बने अस्थाई हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह कुछ ही फासले पर स्थित महंत रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए। इस मौके पर उनके साथ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस एवं उनके सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे सहित महाराष्ट्र सरकार के अनेक मंत्री भी थे।

यहां महंत रामचंद्रदास परमहंस के शिष्य आचार्य नारायण मिश्र ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को उत्तरीय भेंट कर उनका स्वागत किया। मंदिर आंदोलन के अग्रणी नायकों में शुमार रहे महंत रामचंद्र दास परमहंस के प्रति आस्था अर्पित करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का काफिला राम जन्मभूमि की ओर उन्मुख हुआ।

Read More महायुति सरकार द्वारा आयोजित चाय पार्टी का विपक्ष ने बहिष्कार; किसान और दलित विरोधी होने का लगाया आरोप

शिंदे ने रामलला का पूजन अर्चन करने से पूर्व राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया और रामलला का दर्शन करने के बाद लौटते हुए उनका काफिला बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी की ओर उन्मुख हुआ। बता दें क‍ि श‍िंंदे का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क में उतरा था। इसके बाद कुछ दूर तक सीएम ने जीप पर खड़े होकर समर्थकों का अभ‍िवादन स्‍वीकार क‍िया।

Read More महाराष्ट्र: मराठवाड़ा और पश्चिम विदर्भ में हो सकती है बारिश!

इसके बाद सीएम एकनाथ शिंदे पैदल ही रामलला के दर्शन के लिए निकल पड़े थे। इस बीच उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में शिवसेना से जुड़े सांसद, विधायक एवं महाराष्ट्र से आए साधारण कार्यकर्ता शामिल रहे। यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी रहे।

Read More मार्च में हो सकता है मुंबई महानगरपालिका चुनाव

इस दौरान अपने उद्बोधन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्तकी तथा कहा कि आज बाल ठाकरे का सपना साकार होते देखकर अपार प्रसन्नता हुई है। सीएम श‍िंदे ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहाकि लोग यह आरोप लगाते थे कि मंदिर निर्माण की तारीख नहीं बताएंगे और आज जब मंदिर बन रहा है तो ऐसे सवाल करने वालों को घर का रास्ता भी दिखा दिया गया है ।

Read More संजय राउत ने बताई पूर्व सीएम के बार-बार बीमार पड़ने की वजह, फडणवीस ने शिंदे पर किया काला जादू...!

हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद शिंदे होटल पंचशील में पत्रकारों से वार्ता करेंगे और यहां कुछ पल विश्राम के बाद सरयू तट स्थित रसिक उपासना परंपरा की शीर्षस्थ पीठ लक्ष्मण किला में संतों का आशीर्वाद लेंगे। सायं वह पुण्य सलिला सरयू के सहस्त्रधारा घाट पर सरयू की महाआरती करेंगे।