शिवसेना भवन के सामने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की बैनरबाजी का संजय राउत ने दिया ऐसा जवाब...

Sanjay Raut gave such a reply to the banner of Maharashtra Navnirman Sena in front of Shivsena Bhawan...

शिवसेना भवन के सामने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की बैनरबाजी का संजय राउत ने दिया ऐसा जवाब...

MNS की तरफ से मुंबई के दादर स्थित शिवसेना भवन के सामने पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें राज ठाकरे को भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। इस बैनरबाजी के बाद अब राजनीति में नयी चर्चा होने लगी है। मनसे द्वारा लगाए गए इस पोस्टर अब ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहा कि, इस देश में लोकतंत्र है।

मुंबई : MNS की तरफ से मुंबई के दादर स्थित शिवसेना भवन के सामने पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें राज ठाकरे को भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। इस बैनरबाजी के बाद अब राजनीति में नयी चर्चा होने लगी है। मनसे द्वारा लगाए गए इस पोस्टर अब ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहा कि, इस देश में लोकतंत्र है।

इस देश में एक साधारण नागरिक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है। हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। अगर आपके पास बहुमत है तो आप उस पद के लिए जा सकते हैं। आखिर यह नंबरों का खेल है। बहुमत हमेशा चंचल होता है। आज हमारे पास है तो कल किसी और के पास होगा। इसलिए हमें बहुमत के खेल पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

Read More मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनने के दो साल बाद भी कार्यकारिणी नहीं बना सकी वर्षा गायकवाड़

इस दौरान संजय राउत ने शुगर फैक्ट्री मामले में राज्य के मंत्री दादा भूसे की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि, दादा भूसे की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरुरत नहीं है। वह कल अपनी दाढ़ी में लगी आग को बुझाने का काम कर रहे है। मैंने व्यक्तिगत रूप से कभी किसी पर आरोप नहीं लगाया। मालेगांव क्षेत्र के किसान एक फरवरी से सड़कों पर उतरे हुए हैं।

Read More नवी मुंबई : खुले नालों में अवैध रूप से रसायन छोड़ने के आरोप में दो टैंकर ज़ब्त 

गिरना एग्रो शुगर फैक्ट्री के नाम से करोड़ों रुपए के शेयर जुटाए गए। 175 करोड़ शेयर जुटाए गए हैं। इसका हिसाब दो। मैं कब कहां कि तुमने ऐसा किया और ऐसा किया। हिसाब दो। किसान हिसाब मांग रहा है। सिर्फ हिसाब मांगने के लिए अपनी दाढ़ी क्यों जलाते हो?

Read More नागपुर : 40-50 मनसे कार्यकर्ताओं का यस बैंक पर हल्ला बोल... लोन ऑफिसर की जमकर की पिटाई

संजय राउत ने आगे कहा कि, आप हमारे खिलाफ मार्च क्यों निकाल रहे हो ? आपने उस पैसे का क्या किया? हिसाब दो ना। मामला कोर्ट में दर्ज है। आप कोर्ट कैसे गए? आपने करोड़ों रुपए जमा किए हैं और डेढ़ से दो करोड़ का हिसाब दिखाइए। यह आपकी वेबसाइट पर है। आप क्या हमें महा गद्दार कह रहे हैं? आपने जनता को धोखा दिया। आप शिवसेना के वोट पर चुने गए थे। उद्धव ठाकरे ने आपके लिए प्रचार किया। आपने गद्दारी की। आप हमें मत बताओ।

Read More पनवेल : गोवा से लाई जा रही 13 लाख रुपये की विदेशी शराब ज़ब्त 

आप किस तरह के खुद्दार हैं? अपने पद से इस्तीफा दो अय्यर फिर से चुनाव लड़ो। इस दौरान संजय राउत ने किसानों की परेशानी पर भी बात कही। उन्होंने कहा कि, आज से नए साल की शुरुआत हुई है। इसके बाद भी किसानों के जीवन में खुशियों का कोई नामोनिशान नहीं है। राज्य में पिछले दो हफ़्तों से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई है।

लेकिन किसानों को कोई मदद नहीं मिलने से वह काफी नाराज हैं। शिवसेना को महाराष्ट्र के स्वाभिमान का रत्न कहा जाता है। केंद्र ने उस शिवसेना के गढ़ पर मुगलाई अंदाज में हमला किया। इसलिए लोग नाराज हैं। वहीं, आने वाले समय में यह स्वाभिमान की गुड़ी सबके घर में लगेगी, यह जनता का निर्णय है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News