नागपुर : महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का एक स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल

Nagpur: 17 workers injured after a slab of the under-construction gate of Mahalaxmi Jagdamba Devasthan temple collapsed

नागपुर : महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का एक स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल

महाराष्ट्र के नागपुर के कोराडी में महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का एक स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रात 8 बजे हुई। अधिकारियों ने कहा, "17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस, दमकल विभाग और आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। एनडीआरएफ के जवान भी मौके पर मौजूद हैं।

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर के कोराडी में महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का एक स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रात 8 बजे हुई। अधिकारियों ने कहा, "17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस, दमकल विभाग और आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। एनडीआरएफ के जवान भी मौके पर मौजूद हैं।

 

Read More पुणे : साइबर अपराधियों ने पीड़ितों के विभिन्न बैंक खातों से ₹58 लाख की राशि उड़ा ली

जिलाधिकारी विपिन इटनकर और पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम अभियान की निगरानी कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि स्लैब गिरने का कारण अभी पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ कुछ देर में घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बचाव अभियान में मदद के लिए कई स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
 

Read More आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर हल्ला; कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में की तोड़फोड़