मुंबई में सोना स्मगलिंग के आरोप में तीन विदेशी नागरिक पकड़े गए...

Three foreign nationals were arrested on charges of gold smuggling in Mumbai.

मुंबई में सोना स्मगलिंग के आरोप में तीन विदेशी नागरिक पकड़े गए...

विदेशी नागरिक अंडरगारमेंट और जूतों के सोल में सोना छिपाकर स्मगलिंग करने का प्रयास कर रहे थे। इसकी बाजार में कीमत एक करोड़ ४० लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी आगे की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, १० मार्च को अदीस अबाबा से तीन विदेशी नागरिक मुंबई आए। मुंबई कस्टम के अधिकारियों को विदेशी नागरिकों के खिलाफ गुप्त इनपुट प्राप्त हुआ था।

मुंबई : तस्कर, तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं लेकिन उन्हें अधिकतर मामलों में कामयाबी नहीं मिलती। ऐसे ही मामले में मायानगरी मुंबई में सोना स्मगलिंग के आरोप में तीन विदेशी नागरिक पकड़े गए हैं। इनके पास से तीन किलो सोना बरामद किया गया है। विदेशी नागरिक अंडरगारमेंट और जूतों के सोल में सोना छिपाकर स्मगलिंग करने का प्रयास कर रहे थे। इसकी बाजार में कीमत एक करोड़ ४० लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी आगे की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, १० मार्च को अदीस अबाबा से तीन विदेशी नागरिक मुंबई आए। मुंबई कस्टम के अधिकारियों को विदेशी नागरिकों के खिलाफ गुप्त इनपुट प्राप्त हुआ था।

इनपुट के आधार पर अधिकारी विदेश से आने-जानेवालों पर नजर बनाए हुए थे। उसी दौरान अधिकारियों को पकड़े गए विदेशी नागरिकों की हरकतों पर संदेह हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने उनकी तलाशी ली। हालांकि, इस दौरान उन्हें कुछ नही मिला। लेकिन जब उनके अंडरगारमेंट्स और जूते के सोल की बारीकी से जांच की गई तो उनके जूते के सोल के भीतर से सोना बरामद किया गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, स्मगलर अंडरवियर और जूते के सोल में सोना छिपाकर लाए थे, ताकि वे कस्टम के अधिकारियों को चकमा दे सकें, पर वे तीनों विदेशी नागरिक पकड़े गए हैं और सोना भी जब्त कर लिया गया है।

Read More माहिम बीच के पास के निवासियों ने बढ़ते उपद्रव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश