राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड को कोर्ट से राहत...अंतरिम जमानत मंजूर

NCP leader Jitendra Awhad gets relief from court...interim bail granted

राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड को कोर्ट से राहत...अंतरिम जमानत मंजूर

ठाणे की एक अदालत ने राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। आव्हाड पर ठाणे नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त महेश अहेर पर हमला करने का आरोप है। इस मामले में आव्हाड और अन्य कार्यकर्ताओं खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद पूर्व मंत्री ने अदालत का रुख किया था।

ठाणे : ठाणे की एक अदालत ने राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। आव्हाड पर ठाणे नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त महेश अहेर पर हमला करने का आरोप है। इस मामले में आव्हाड और अन्य कार्यकर्ताओं खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद पूर्व मंत्री ने अदालत का रुख किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एएस भागवत ने शुक्रवार को उन्हें अग्रिम जमानत दे दी। जानकारी के मुताबिक, 15 फरवरी को कथित रूप से धमकी देने का एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद निकाय अधिकारी अहेर को एनसीपी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से पीटा गया था।

Read More पुणे: युवक का मोबाइल छीनने और उसे 300 मीटर तक घसीटने के आरोप में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इसके बाद नौपाड़ा पुलिस ने विधायक जितेंद्र आव्हाड और छह अन्य पर धारा 353 और 307 के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, आव्हाड ने आरोपों का खंडन करते हुए झूठे आरोप में फंसाने की बात कही थी। उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए सत्र न्यायालय में अंतरिम जामानत याचिका दाखिल की थी। 

Read More महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद के विभागों का आवंटन; सीएम फडणवीस के पास रहेगा गृह विभाग

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन