मुंबई के दादर इलाके में पत्नी की हत्या कर पति ने जहर खाकर दी जान... भारी कर्ज के चलते उठाया कदम

Husband killed his wife in Mumbai's Dadar area by consuming poison... took this step due to heavy debt

मुंबई के दादर इलाके में पत्नी की हत्या कर पति ने जहर खाकर दी जान... भारी कर्ज के चलते उठाया कदम

दादर इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की है। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें व्यक्ति ने भारी कर्ज के चलते यह कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर के अनुसार, विनोद अपनी पत्नी और 17 साल की बेटी के साथ दादर इलाके में रहता था। विनोद एक निजी कंपनी में चपरासी का काम करता था। 

मुंबई : मुंबई के दादर इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की है। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें व्यक्ति ने भारी कर्ज के चलते यह कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर के अनुसार, विनोद अपनी पत्नी और 17 साल की बेटी के साथ दादर इलाके में रहता था। विनोद एक निजी कंपनी में चपरासी का काम करता था। 

गुरुवार को विनोद की पत्नी की एक रिश्तेदार ने फोन किया लेकिन काफी देर तक जवाब नहीं मिलने पर महिला ने दादर में ही रहने वाले एक अन्य रिश्तेदार को उनके घर जाकर देखने को कहा। जब रिश्तेदार विनोद के घर पहुंचा तो वहां दोनों पति-पत्नी बेहोश मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि विनोद ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद भी जहर पीकर आत्महत्या कर ली। 

Read More भिवंडी : अवैध स्कूल पर शिक्षा विभाग का शिकंजा... व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज 

घटना के वक्त दंपति की बेटी कॉलेज गई हुई थी। जांच में पता चला है कि विनोद की पत्नी अक्सर बीमार रहती थी और डायबिटीज और हाइपरटेंशन की समस्या से ग्रस्त थी। हाल ही में महिला की किडनी में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में विनोद ने आत्महत्या की वजह उस पर भारी कर्ज को बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत